फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Ten thousand rupees demanded for filing report, Hakimpur outpost in-charge suspended

मुरादाबाद: रिपोर्ट दर्ज करने के मांगे दस हजार, हकीमपुर चौकी प्रभारी निलंबित, अन्य कर्मियों की भी चल रही जांच

Thu, 02 Apr 2026 11:20 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 02 Apr 2026 11:20 AM IST
सार

रिपोर्ट दर्ज करने के एवज में पैसे मांगने वाले चाैकी प्रभारी को एसएसपी सतपाल अंतिल ने निलंबित कर दिया है। दरोगा की शिकायत एसएसपी से की गई थी। इस मामले में अन्य की भूमिका की भी जांच हो रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Ten thousand rupees demanded for filing report, Hakimpur outpost in-charge suspended
मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : विभाग

विस्तार

एसएसपी सतपाल अंतिल ने  पाकबड़ा क्षेत्र की हकीमपुर चौकी इंचार्ज अंकित कुमार को निलंबित कर दिया है। गुरैठा गांव निवासी उपेंद्र ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया कि चाचा नन्हें की जमीन का बैनामा एक व्यक्ति अपने नाम पर करा लिया है। चाचा की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


उसने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए हकीमपुर चौकी इंचार्ज अंकित कुमार को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन चौकी इंचार्ज ने दस हजार रुपये ले लिए हैं। पीड़ित ने एक ऑडियो भी एसएसपी को दिया था। जिसमें रुपये के लेनदेन की बात चल रही थी। एसएसपी ने सीओ हाईवे राजेश कुमार से जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी इंचार्ज अंकित कुमार को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

एएसपी अभिनव द्विवेदी को बनाया सीओ सिविल लाइंस
एसएसपी सतपाल अंतिल ने जिले के चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता को सीओ कार्यालय, सीओ कटघर वरुण कुमार को जनशिकायत की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी एवं कांठ सीओ अभिनव द्विवेदी सीओ सिविल लाइंस बनाया गया है। सीओ शुभम पटेल को कांठ सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। लाइन में तैनात सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी को सीओ कटघर बनाया गया है।

विज्ञापन

लाइन पार चाैकी इंचार्ज और सिपाही निलंबित 
पॉश कॉलोनी बुद्धि विहार में चल रहे देह व्यापार की जानकारी होने के बावजूद लाइन पार चौकी इंचार्ज शिवम वशिष्ठ और बीट सिपाही गुरदीप कुमार अंजान बने थे। वहीं जानकारी मिलते ही एसएसपी सतपाल अंतिल ने मकान पर छापा पड़वा दिया। जहां से दो महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

इसके बाद एसएसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर- सात बी में आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने एक मकान में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं। उन्होंने इसकी जानकारी लाइन पार चौकी इंचार्ज शिवम वशिष्ठ और बीट सिपाही को दी लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।

इस मामले की शिकायत एसएसपी के पास तक पहुंच गई। उन्होंने सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता को टीम के साथ मौके पर भेज दिया। जहां एक मकान में दो महिला समेत आठ लोग मौजूद थे। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि यहां देह व्यापार  चल रहा था। दिल्ली और हरियाणा की महिलाएं आती हैं। जांच में चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही की भूमिका संदिग्ध पाई है। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed