फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Tehsil got first position in the state in grievance redressal

शिकायत निस्तारण में मुरादाबाद तहसील को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Moradabad Tehsil got first position in the state in grievance redressal
मुरादाबाद। जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों को सुनने में मुरादाबाद जिले की तहसील सदर को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। एसडीएम प्रेरणा सिंह के दिशा निर्देशन में मिली सफलता से तहसील कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन

जनसुनवाई पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के समाधान की हर महीने शासन स्तर पर समीक्षा होती है। जनवरी महीने में मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा की गई, जिसमें तहसील के सभी अधिकारियों के स्तर से शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी गई। इसमें शिकायत फारवर्ड करने में लगे दिन का भी प्राप्तांक मिलता है। सभी को मिलाकर प्राप्तांक योग मिलता है। आईजीआरएस पर जनवरी माह में कुल 75 शिकायतें दर्ज की गई थीं। सभी शिकायतों का निस्तारण त्वरित और गुणवत्तापरक कराया गया है। इस तरह सभी जिलों की रैकिंग में तहसील सदर को प्रथम स्थान मिला है। संयुक्त मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर प्रेरणा सिंह ने इस उपलब्धि के लिए तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। एसडीएम ने बताया कि इस सफलता के पीछे मुख्य श्रेय जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों को जाता है। फिलहाल समीक्षा में तहसील सदर ने पूरे यूपी में अपना परचम लहराया है। साथ ही इस सफलता से यह साफ हो गया है कि ऑन लाइन शिकायत के समाधान में तहसील के अधिकारी अलर्ट होकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed