फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Teenager was taken hostage, beaten, garlanded with shoes and slippers and taken around the village.

मुरादाबाद में अमानवीयता: युवक को बंधक बनाकर पीटा, जूते-चप्पल की माला पहना गांव में घुमाया, मूत्र भी पिलाया

Thu, 04 Apr 2024 06:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 06:14 PM IST
सार

मुरादाबाद में युवक को बंधक बनाकर जमकर पीटा गया। आरोपियों ने उसके गले में जूते-चप्पल की माला पहनाकर गली में घुमाया। आरोप है कि युवक को गटर का पानी भी पिलाया गया। इस मामले में दस से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Teenager was taken hostage, beaten, garlanded with shoes and slippers and taken around the village.
मुरादाबाद में युवक के गले में जूते-चप्पल की माला पहनाकर गली में घुमाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस के अगवानपुर से कार सवार एक युवक को अगवा कर ले गए। इसके बाद उसे कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा। आरोपियों ने उसके गले में जूते-चप्पल की माला डाल उसे गंदगी भी पिलाई। करीब नौ घंटे बाद उसे छोड़ा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर युवक के पिता ने आठ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाला 21 वर्षीय युवक अपने पिता के साथ देसी दवाइयां बेचता है। युवक का पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली रिश्ते की एक युवती से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन रिश्तेदार होने के कारण शादी नहीं हो पाई थी। पिछले माह पांच मार्च को युवक की शादी किसी दूसरी लड़की के साथ हो गई। एक दिन पत्नी ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें युवक और उसकी रिश्तेदार युवती का आपत्तिजनक वीडियो और  ्फोटो मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पत्नी से इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी। तब युवक के ससुराल वालों ने उसके फूफा को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि 30 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे युवक को उसके रिश्तेदारों ने फोन कर अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया।

यहां आरोपी उसे अगवा कर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में उसकी पूर्व प्रेमिका के घर ले गए। आरोप है कि यहां युवक को बंधक बनाकर पिटाई की गई। इस दौरान युवती से मूत्र और गटर का पानी भी पिलवाया गया। इसके अलावा उसके गले में जूते और चप्पल की माला पहनाई गई।

30 मार्च की रात करीब 12 बजे उसे छोड़ दिया। तब आरोपी अपने घर पहुंचा लेकिन उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। शुक्रवार को इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद युवक के परिजन सिविल लाइंस थाने पहुंचे और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।


सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर हजारा, पिंकू, शर्मा, आकाश, रजनी, अम्बरशरी, कमल, अरविंद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed