फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Teenage girl kidnapped from Mundhapande and youth kidnapped from insurance company office

Moradabad: मूंढापांडे से किशोरी और बीमा कंपनी के दफ्तर से युवक का अपहरण, कर्मी को दबंगों ने जमकर पीटा

Sun, 23 Feb 2025 07:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 07:22 PM IST
सार

मुरादाबाद में चौबीस घंटे के भीतर किशोरी और एक युवक का अपहरण कर लिया गया। दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
Moradabad: Teenage girl kidnapped from Mundhapande and youth kidnapped from insurance company office
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को दो युवक अगवा कर ले गए। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 22 फरवरी की शाम घर में घर में मौजूद थी जबकि परिवार के लोग बाहर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दलपतपुर निवासी आसिफ अपने साथी अरशद के साथ आया और किशोरी को अगवा कर ले गया।

विज्ञापन


पिता ने अनहोनी की आशंका में जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। किशोरी की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

बीमा कंपनी के कर्मचारी को पीटा 

मझोला थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी स्थित निजी बीमा कंपनी के दफ्तर से एक कर्मचारी को कार सवार अगवा कर ले गए। कर्मचारी का आरोप है कि तीन दिन पहले एक पार्टी के दौरान हुई कहासुनी में उसके ही दफ्तर के एक अन्य कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ उसे अगवा कर पीटने के बाद वापस दफ्तर के बाहर ही छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने को तहरीर दी है। कटघर के गाड़ीखाना निवासी मयंक शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह निजी बीमा कंपनी के दफ्तर में कार्यरत है। तीन दिन पहले कंपनी की ओर से एक पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें अन्य कर्मचारी और महिला कर्मचारी भी शामिल हुई थीं।

एक महिला कर्मचारी से नागफनी क्षेत्र में रहने वाला कर्मचारी बातचीत कर रहा था। इस पर मयंक शर्मा ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। मयंक का कहना है कि शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे वह दफ्तर में मौजूद था।


इसी दौरान दूसरा कर्मचारी अपने पांच साथियों के साथ कार से आ गया और उसे अगवा कर ले गया। बुद्धि विहार में ले जाकर पिटाई की। इसके बाद फिर से उसे दफ्तर के बाहर छोड़कर भाग गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। घायल का मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed