{"_id":"67b0e47cdd4c097f9604f0b4","slug":"moradabad-tax-bar-association-won-with-ankits-innings-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-583745-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अंकित की पारी से जीता मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अंकित की पारी से जीता मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टैक्स बार एसोसिएशन व मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन की टीमों के बीच शनिवार को मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन ने नाै विकेट से मुकाबला जीत लिया।
सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित अधिवक्ताओं के मैत्रीपूर्ण मुकाबले में मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन ने टॉस जीता। टैक्स बार एसोसिएशन को बल्लेबाजी का न्योता दिया गया। टैक्स बार एसोसिएशन की टीम निर्धारित 20 ओवर नहीं खेल सकी। 16 ओवर में ही पूरी टीम 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अहमद फराज कासिम ने सर्वाधिक 30 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन की टीम ने महज 10 ओवर में नौ विकेट से जीत हासिल कर ली। जीत के हीरो अंकित विग रहे। उन्होंने 48 रन की शानदार पारी खेली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैच की समाप्ति पर पुरस्कृत किया गया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अंकित विग को दिया गया।
विज्ञापन
टैक्स बार एसोसिएशन के कप्तान मोहम्मद शमीम और उप कप्तान निखिल गुप्ता रहे। वहीं मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के कप्तान विजेंद्र जखमोला रहे। विजेंद्र जखमोला को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। उन्होंने चार ओवर में चार विकेट लिए। कमेंट्री एवं संचालन टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव नसीम नवाब ने किया। अंकित गुप्ता और अमर शर्मा का सहयोग रहा। मुरादाबाद टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपदेश चंद्र अग्रवाल, सुनील कुमार वर्मा भी माैजूद रहे। मैच के अंपायर आशु और प्रसून रहे और स्कोरिंग अंशुल ने की।