फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Tantrik had murdered farmer, after doing Tantra Kriya, he applied Tilak with blood, murderer arrest

Moradabad: तांत्रिक ने की थी किसान की हत्या, तंत्र क्रिया के बाद खून से किया तिलक, हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा

Fri, 08 Mar 2024 11:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 11:30 AM IST
सार

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि किसान की हत्या राजेश कश्यप ने की थी। तंत्र क्रिया करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। तांत्रिक ने हत्या करने के बाद किसान के खून से अपने माथे पर तिलक लगाया था। आरोपी ने उसे परेशानियां दूर करने का झांसा देकर पास बुलाया था।

विज्ञापन
Moradabad: Tantrik had murdered farmer, after doing Tantra Kriya, he applied Tilak with blood, murderer arrest
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी तांत्रिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलारी क्षेत्र के रुस्तमपुर खास निवासी किसान रामवीर सिंह की हत्या तांत्रिक राजेश कश्यप ने की थी। उसने किसान के खून से अपने माथे पर तिलक करने के बाद तंत्र क्रिया भी की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी ने किसान को परेशानियां दूर करने का झांसा देकर अपने पास बुलाया था।

विज्ञापन


एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि बिलारी के रुस्तमपुर खास गांव निवासी विपिन कुमार ने 13 फरवरी 2024 को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता रामवीर 12 फरवरी की शाम साइकिल से खेत पर गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए। पुलिस किसान की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान 26 फरवरी को करौबी गांव में गन्ने के खेत में एक शव मिला था। मृतक की शिनाख्त रामवीर के रूप में की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने के बाद चाकू से गर्दन काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पुलिस ने घटनास्थल के आस पास दोबारा सर्च अभियान चलाया। तब घटना स्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर झोपड़ी दिखाई दी। इस झोपड़ी के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि सिहारी लद्दा गांव निवासी तांत्रिक राजेश कश्यप रहता है और तंत्र क्रिया करता रहा है, लेकिन कुछ दिन से गायब है।

मंगलवार को पुलिस को तांत्रिक राजेश कश्यप मिल गया। पूछताछ करने पर तांत्रिक ने हत्या करने की घटना कबूल ली। तब उसने बताया कि रामवीर उसके पास अपनी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए आता था। घटना वाली शाम उसे झोपड़ी में बुला लिया था। इसके बाद दोनों ने शराब पी थी।

इसके बाद उसे परेशानियों से मुक्ति दिलाने के नाम पर गन्ने के खेत में ले गया। वहां पर मफलर में तीन गांठ बांधकर गला घोंट दिया था। रामवीर के बेहोश होने के बाद पर चाकू से उसकी गर्दन काट दी थी। इसके बाद तांत्रिक ने खून अपने और रामवीर के माथे पर तिलक भी लगा दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

किसान के वेश में एसओजी की टीम पहुंची तांत्रिक के पास

आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी की टीम ने वेश बदलकर तांत्रिक से मदद मांगी थी। एसओजी प्रभारी अमित कुमार किसान बने थे। कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल भाई बहन बनकर टीम में शामिल हो गए थे। इसी दौरान बातचीत में तांत्रिक ने बताया था कि रामवीर सिंह को उसने ही मुक्ति दिलाई थी। आरोपी को पुलिस पकड़कर थाने ले गई तो यहां भी वह देवी और बाबा आने का ड्रामा करने लगा था।

लाश मिली तो भाग गया था तांत्रिक

राजेश को जब यह पता चला कि पुलिस ने घटना स्थल से रामवीर के शव को बरामद कर लिया है, तब वह अपना मोबाइल बंद करके जहां तहां छिपता रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed