{"_id":"64d7ce8a24aa65fe190b8d6a","slug":"moradabad-suspected-hizbul-terrorist-ahmed-raza-had-american-pistol-used-talk-online-abroad-2023-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: हिजबुल के संदिग्ध आतंकी अहमद रजा के पास थी अमेरिकन पिस्टल, विदेश में करता था ऑनलाइन बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: हिजबुल के संदिग्ध आतंकी अहमद रजा के पास थी अमेरिकन पिस्टल, विदेश में करता था ऑनलाइन बात
Sun, 13 Aug 2023 09:30 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 13 Aug 2023 09:30 AM IST
सार
यूपी एटीएस ने मुरादाबाद निवासी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर अमेरिका में बनी पिस्टल और अन्य सामग्री बनी है।
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिजबुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख ने गांव में अपने घर के पास ही जंगल में अमेरिका मेड पिस्टल और मैगजीन छिपा रखी थी। एटीएस ने अहमद रजा को साथ लेकर उसके घर के पास से ही पिस्टल व अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा एक मोबाइल और कुछ कपड़े मिले हैं।
विज्ञापन
मूंढापांडे के मिलक गुलड़िया निवासी हिस्ट्रीशीटर फिरासत हुसैन के तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा अहमद रजा उर्फ शाहरुख 13 साल की उम्र में जयपुर स्थित मदरसे में पढ़ाई करने गया था। दीनी तालीम लेने के बाद वहीं मदरसे में पढ़ाने लगाया था। इसी दौरान वह हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी फिरदौस निवासी अनंतनाग (जम्मू कश्मीर) के संपर्क में आ गया था।
विज्ञापन
उसने अनंतनाग जाकर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। एटीएस उसके पीछे लगी थी। तीन अगस्त को एटीएस ने उसे मूंढापांडे क्षेत्र के करनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया था। छह अगस्त को एटीएस ने उसे कोर्ट से रिमांड पर लिया था। इसके बाद से उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
अहमद रजा का घर जंगल से सटा है। घर से कुछ ही दूरी पर आम का बाग है। परिजन और आस पड़ोस के लोगों के सो जाने के बाद अहमद रजा आम के बाग में पहुंच जाता था। यहां वह मोबाइल से जरिए संदिग्ध लोगों से बात करता था।
हथियारों के चलाने की जानकारी लेता था। इसके अलावा वह अन्य लोगों को भी हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता था। एटीएस मुरादाबाद के अलावा, सहारनपुर,जयपुर में भी अहमद रजा के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।