फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: student was killed after being hit by train; brother said, sister was very bright

Moradabad: मां ने डांटा तो नाराज छात्रा ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, बिलखते भाई बोला- पढ़ाई में होनहार थी बहन

Sat, 07 Feb 2026 12:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 12:53 PM IST
सार

नजराजा गांव की छात्रा ने मां की डांट से नाराज होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बीएससी उत्तीर्ण शीतल रेलवे भर्ती की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार घरेलू काम को लेकर मां से कहासुनी के बाद वह घर से निकली थी।

विज्ञापन
Moradabad: student was killed after being hit by train; brother said, sister was very bright
रेलवे ट्रैक पर लगी लोगों की भीड़ (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छजलैट थाना क्षेत्र के नजराजा गांव निवासी पच्चीस वर्षीय छात्रा ने मां के डांटने से नाराज होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह बीएससी करने के बाद रेलवे विभाग में नौकरी के लिए तैयारी कर रही थी। बृहस्पतिवार की देर रात करीब दो बजे उसका शव पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हकीमपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रेन से कटकर जान देने वाली शीतल पाल ने पिछले साल बीएससी उत्तीर्ण की थी और अब रेलवे में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रही थी। वह अगवानपुर स्थित लाइब्रेरी में रोजाना पढ़ाई करने जाती थी। शीतल के पिता इमरत सिंह की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


परिवार में शीतल की मां सावित्री, तीन बड़ी बहन और बड़ा भाई है। वह भाई बहनों में सबसे छोटी थी। भाई पिंटू पाल ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह शीतल से मां ने घरेलू काम करने के लिए कह दिया था। शीतल ने काम करने से मना कर दिया। इसी बात पर मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद वह अपना बैग और बाइक लेकर घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन समझ रहे थे कि वह लाइब्रेरी चली गई है लेकिन देर शाम तक वह लाइब्रेरी से वापस नहीं आई। उसके मोबाइल पर कॉल नहीं जा रही थी। रात करीब दो बजे हकीमपुर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर एक युवती की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलने पर पाकबड़ा, मझोला और छजलैट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पता चला कि जहां लाश पड़ी है वह क्षेत्र पाकबड़ा थाने में आता है। पुलिस ने आस पड़ोस तलाश की तो युवती की बाइक खड़ी मिली गई और पास में ही बैग पड़ा था।  बैग में रजिस्टर में लिखे नाम से उसकी पहचान हुई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि मां के डांटने से नाराज होकर घर से निकलने की बात सामने आई है।

Trending Videos

पढ़ाई में होनहार थी मेरी बहन
भाई पिंटू पाल ने बताया कि शीतल पढ़ाई में होनहार थी और नौकरी की तैयारी कर रही थी। अगवानपुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने जाया करती थी। मां सावित्री देवी ने बताया कि शीतल स्वभाव से आत्मनिर्भर थी और बाइक भी खुद चलाती थी। शीतल की तीन बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। शीतल की मां, भाई पिंटू, मां सावित्री और बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed