फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Student was buying chips from shop and eating them class, DM stopped salary of three including ABSA

Moradabad: दुकान से चिप्स लाकर क्लास में खा रहा था छात्र, डीएम ने एबीएसए-प्रधानाचार्य समेत तीन का वेतन रोका

Fri, 25 Oct 2024 03:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 25 Oct 2024 03:39 PM IST
सार

मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह ने कंपोजिट विद्यालय मझोला के निरीक्षण के दौरान बच्चों की मिड-डे मील न मिलने की शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बच्चों ने बताया कि मिड-डे मील या तो खराब होता है या नहीं मिलता, जिसके कारण उन्हें घर से टिफिन लाना पड़ता है।

विज्ञापन
Moradabad: Student was buying chips from shop and eating them class, DM stopped salary of three including ABSA
मुरादाबाद में डीएम अनुज सिंह निरीक्षण करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह के निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय मझोला के बच्चों ने मिड-डे मीन न मिलने के कारण घर से टिफिन लाने की शिकायत की थी। वहीं एक बच्चा दुकान से चिप्स लाकर अधिकारियों के सामने खाते हुए दिखाई दिया था। डीएम ने इस मामले में एबीएसए, प्रधानाचार्य और डीसी मिड-डे मील का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


साथ ही एडी बेसिक को जांच साैंपी है। डीएम अनुज सिंह ने सीडीओ सुमित यादव के साथ मझोला स्थित कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सातवीं कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी की किताब पढ़ने के लिए कहा। तीन बच्चों के अलावा अन्य बच्चे अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ सके।
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों ने बताया कि मिल-डे मील या तो खराब मिलता है या नहीं मिलता है। इसके कारण घर से टिफिन लाना पड़ता है। डीएम ने इस बारे में डीएम ने प्रधानाचार्य और अध्यापकों से पूछताछ की थी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से नुकसान के लिए 39 साै किसानों को दिया मुआवजा

मूंढापांडे में बाढ़ से हुए नुकसान के लिए जिला प्रशासन ने 3900 किसानों को मुआवजा दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व का कहना है कि फसलों की क्षति के एवज में 1.17 करोड़ की धनराशि मिली है। जिले में सितंबर में अधिक वर्षा के कारण मूंढापांडे क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। पानी से फसलों को काफी क्षति पहुंची थी। इस मामले में डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग और राजस्व के अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का सर्वे कर रिपोर्ट दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed