फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad State Tax Department ranks first vehicle checking, Ayodhya division left behind GST collection

UP: मुरादाबाद राज्य कर विभाग वाहन चेकिंग में पहले स्थान पर, जीएसटी वसूली में अयोध्या मंडल को पीछे छोड़ा

Sun, 04 Feb 2024 11:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 11:15 AM IST
सार

मुरादाबाद राज्य कर विभाग की मोबाइल टीम ने चेकिंग में पहला स्थान पाया है। टीमों ने जनवरी माह में 12580 वाहनों की चेकिंग कर तीन करोड़ से अधिक का अर्थदंड वसूल किया है। जीएसटी जमा करने में मुरादाबाद जोन के व्यवसायी अयोध्या को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
Moradabad State Tax Department ranks first vehicle checking, Ayodhya division left behind GST collection
राज्य कर विभाग मुरादाबाद की टीम कार्रवाई करते हुए (FILE) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद राज्य कर विभाग की मोबाइल टीम वाहन चेकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जीएसटी जमा करने में मुरादाबाद जोन के व्यवसायी अयोध्या को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जनवरी माह में मुरादाबाद मंडल ने 130 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व हासिल किया है।

विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में इस साल 33 प्रतिशत अधिक वसूली की गई है। राज्य कर विभाग की मोबाइल 12 टीमों ने जनवरी माह में 12580 वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान काफी संख्या में जीएसटी चोरी करने वाले वाहन चालक पकड़े गए। विभाग ने जीएसटी चोरी के आरोप में तीन करोड़ से अधिक का अर्थदंड वसूल किया।
विज्ञापन


जांच में यह भी पाया गया कि कई व्यापारी दो माह से कोई खरीद-बिक्री नहीं कर रहे हैं। फिर भी माल एक दूसरे को भेज रहे थे। वाहन चेकिंग के मामले में दूसरा स्थान अलीगढ़ और तीसरा स्थान आगरा का पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजस्व वसूली में मुरादाबाद ने अयोध्या को पीछे छोड़ा

अपर आयुक्त ग्रेड-1 आरए सेठ के अनुसार राजस्व वसूली के मामले में मुरादाबाद मंडल ने जनवरी माह में अयोध्या मंडल को भी पीछे छोड़ दिया है। मुरादाबाद मंडल ने जनवरी माह में 130 करोड़ 21 लाख राजस्व इकट्ठा किया है, जो पिछले साल से 33 प्रतिशत अधिक है। दस माह में मुरादाबाद मंडल ने 1087 करोड़ का राजस्व हासिल किया है।

विभाग ने इस साल मार्च तक के लिए 1824 करोड़ का लक्ष्य दिया है। दिसंबर 23 में मुरादाबाद प्रदेश में चौथे स्थान पर था। इसी प्रकार इटावा मंडल ने 81 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्ति कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इटावा ने पिछले साल की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक वसूली की है।

अयोध्या 149 करोड़ राजस्व हासिल कर प्रदेश में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। अयोध्या ने पिछले साल की अपेक्षा 33 प्रतिशत अधिक वसूली की है।

 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हुआ नया प्रयोग

अपर आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2023 राज्य कर विभाग में नए प्रयोगों का वर्ष रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने पांच साल तक राज्यों को प्राप्त हो रहे राजस्व में कमी की नियमित रूप से पूर्ति की। वर्ष 2023-24 से केंद्र सरकार से प्राप्त होने वाली सहयोग राशि बंद कर दी गई।

इस कमी को पूरा करने के लिए आयुक्त मिनिष्ती एस. ने कर-निर्धारण के कार्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया और कर चोरी रोकने के लिए डाटा एनालेसिस पर विशेष जोर दिया। परिणाम स्वरूप कर निर्धारण के कार्य में अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया।

 

रिटर्न फाइल करने में मुरादाबाद तीसरे स्थान पर

मुरादाबाद मंडल के व्यवसायी रिटर्न फाइल करने के मामले में प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। मुरादाबाद मंडल के 33 हजार 960 कारोबारियों ने रिटर्न फाइल किया है जो लक्ष्य का 94 प्रतिशत है। अलीगढ़ मंडल के 94.95 प्रतिशत व्यवसायी रिटर्न फाइल कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। आगरा के 94.70 प्रतिशत व्यवसायी रिटर्न दाखिल कर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed