फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad SSP created trust by walking in the streets getting to know people

मुरादाबाद: एसएसपी ने गलियों में भ्रमण कर पैदा किया विश्वास, लोगों से हालचाल जाना

Mon, 18 Apr 2022 01:09 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Apr 2022 01:09 AM IST
सार

रात का समय होने व तंग गलियों की परवाह किए बगैर एसएसपी छत्ता वाली गली से होते हुए मोहल्ला सराय शेख महमूद, लाल मस्जिद रोड, गंज बाजार पैदल ही भ्रमण किया। एसएसपी अपने साथ नाम मात्र के पुलिस कर्मियों को साथ लेकर चल रहे थे।

विज्ञापन
Moradabad SSP created trust by walking in the streets getting to know people
एसएसपी हेमंत कुटियाल - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

एसएसपी हेमंत कुटियाल सूचना मिलने पर थोड़ी देर बाद ही कोतवाली पहुंच गए। वहां एक पक्ष के काफी लोग खड़े थे। कुछ लोगों ने उनके पास आकर शरारती तत्वों की हरकत बयां की। इसके बाद एसएसपी ने वहां मौजूद लोगों के साथ पैदल ही आसपास के इलाके में भ्रमण के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन


रात का समय होने व तंग गलियों की परवाह किए बगैर एसएसपी छत्ता वाली गली से होते हुए मोहल्ला सराय शेख महमूद, लाल मस्जिद रोड, गंज बाजार पैदल ही भ्रमण किया। एसएसपी अपने साथ नाम मात्र के पुलिस कर्मियों को साथ लेकर चल रहे थे। कुछ लोग एकत्र मिले सभी से हालचाल पूछा।
विज्ञापन


मोहल्ले के इतिहास से लेकर उनके व्यवसाय की स्थिति तक पर बात की। सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सभी से अमन चैन कायम रखने की अपील की। एसएसपी के इस सरल स्वभाव ने सबको उनका कायल बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed