फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Speeding dumper rams into buffalo car death of the person family created a ruckus

Moradabad: तेज रफ्तार डंपर ने भैंसा गाड़ी में मारी टक्कर, पीछे चल रहे शख्स की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 03 Nov 2022 04:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 03 Nov 2022 04:59 PM IST
सार

सुबह करीब 8 बजे अगवानपुर- पाकबड़ा बाईपास मार्ग पर सेंट मेरी स्कूल और पेट्रोल पंप के बीच डंपर अनियंत्रित होकर भैंसा गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे के बाद भैंसा गाड़ी सड़क किनारे गन्ने के खेत में जा गिरी। जबकि डंपर की टक्कर से बलवीर को गंभीर चोटें लगीं। वहीं भोले और दोनों भैंसे घायल हो गए। 

विज्ञापन
Moradabad Speeding dumper rams into buffalo car death of the person  family created a ruckus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में अगवानपुर-पाकबड़ा बाईपास मार्ग पर बुहस्पतिवार सुबह आठ बजे  कोहरे में डंपर ने भैंसा गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में भैंसा गाड़ी के पीछे पैदल पैदल चल रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार के लोग और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने हंगामा किया। 

विज्ञापन


छजलैट थानाक्षेत्र के निवासी बलवीर सिंह (50) बैल गाड़ी से रेत ढोता है। परिवार में पत्नी इंद्रेश, बेटी सोनिया, मोनिका, गुड्डी और 8 वर्षी बेटा सागर है। बुहस्पतिवार सुबह बलवीर अपने छोटे भाई भोले सिंह के साथ अगवानपुर स्थित रामगंगा नदी से भैंसा गाड़ी में रेत लादकर घर लौट रहा था। भोले सिंह भैंसा गाड़ी पर बैठा था, जबकि बलवीर पैदल पैदल चल रहा था। 

विज्ञापन

 


सुबह करीब 8 बजे अगवानपुर- पाकबड़ा बाईपास मार्ग पर सेंट मेरी स्कूल और पेट्रोल पंप के बीच डंपर अनियंत्रित होकर भैंसा गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे के बाद भैंसा गाड़ी सड़क किनारे गन्ने के खेत में जा गिरी। जबकि डंपर की टक्कर से बलवीर को गंभीर चोटें लगीं। वहीं भोले और दोनों भैंसे घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला लेकिन राहगीरों की मदद से घटना स्थल से 100 मीटर दूर डंपर को पकड़ लिया। वहीं चालक भागने में सफल रहा। घायलों के परिवार समेत सैकड़ों ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजन तुरंत घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed