फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: SP MP Hassan said that the age of marriage of girls should remain 18 years

मुरादाबाद : सपा सांसद हसन ने कहा- 18 साल ही रहनी चाहिए लड़कियों की शादी की उम्र

Sat, 18 Dec 2021 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 01:18 AM IST
सार

सांसद एसटी हसन ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने को बताया गलत। तर्क दिया कि जब वे एमपी, एमएलए चुन सकती हैं तो शादी क्यो नहीं कर सकतीं।

विज्ञापन
Moradabad: SP MP Hassan said that the age of marriage of girls should remain 18 years
एसटी हसन - फोटो : ANI

विस्तार

लड़कियों की विवाह की उम्र 21 वर्ष किए जाने के फैसले को सपा सांसद एवं पेशे से चिकित्सक डा. एसटी हसन ने गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के इंसान की औसल उम्र 60 साल है। महिलाओं की प्रजनन उम्र 17-18 से तीस साल तक की उम्र बेहतर होती है। इस उम्र के निकल जाने पर कई महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर इसका असर पड़ता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इधर मेल पार्टनर की उम्र शादी के समय लड़की की उम्र से कई बार काफी अधिक होती है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य चाहता है कि उसकी औलाद बुढ़ापे में उसका सहारा बने। यह प्राकृतिक चेन है। अगर देर से शादी होगी तो बुढ़ापे के समय उसकी औलाद पढ़ती होगी। वह अपने बुजुर्ग की देखभाल नहीं कर पाएगी। ऐसा कर हम प्राकृतिक चेन को तोड़ने का काम कर रहे हैं। जब भी नेचुरल साइकिल को हम तोड़ते हैं तो उसका नुकसान इंसान को भुगतना पड़ता है। 
विज्ञापन


सांसद ने तर्क दिया कि जब बालिकाएं 18 साल की उम्र में मतदान कर सकती हैं। एमपी, एमएलए चुन सकती हैं। बालिग हैं तो शादी क्यो नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में मॉ-बाप की परमीशन से 16 साल में ही शादी की जा सकती है। यही नहीं अमेरिका के एक शहर में तो 14 साल की उम्र में भी मां-बाप की परमीशन से लड़कियों की शादी की जाती है। इस लिहाज से भारत में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल ही रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed