फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Sonu was repeatedly taking food from the wedding, attacked when interrupted, causing a stampede

Moradabad: सोनू बार-बार शादी से ले जा रहा था खाना, टोकने पर कर दिया हमला, मच गई भगदड़

Sun, 02 Mar 2025 12:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 12:10 PM IST
सार

कटघर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से बार-बार खाना ले जाने से मना करने पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। आरोपियों के लाठी-डंडों से हमला करने के दाैरान भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Sonu was repeatedly taking food from the wedding, attacked when interrupted, causing a stampede
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात शादी समारोह से बार-बार खाना ले जाने से टोकने पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कटघर के प्रेमनगर निवासी रोहित ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उसके चचेरे भाई शुभम की शादी का मढ़ा कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब नौ बजे रिश्तेदार और परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला सोनू बार-बार घर से खाना लेकर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


कई बार टोकने के बाद भी उसने खाना ले जाना बंद नहीं किया। रोहित ने बताया कि सख्ती करने पर वह भड़क गया और अपने भाई गनेश उर्फ सचिन और श्याम उर्फ छोटू समेत अन्य लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में रोहित, उसके भाई राहुल, मोहित और चचेरे भाई जतिन के सिर में गंभीर चोट आई। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही आरोपियों केा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नकदी-जेवर लेकर युवती लापता
मूंढापांडे थाना क्षेत्र से एक युवती अपने घर से नकदी और जेवर लेकर लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी 26 फरवरी को घर से लापता हो गई।

पिता का आरोप है कि युवती घर से 72,500 रुपये और करीब पांच लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गई। आरोप है कि वसीम, उसका भाई सरकार और कार चालक रियासत उसे बहला-फुसलाकर अगवा ले गए हैं। मूंढापांडे थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश की जा रही है।

चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार
मझोला थाना क्षेत्र में मकान और दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों रामपुर जनपद के सैफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला भट्टी निवासी समीर और मझोला के मनोहरपुर निवासी बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य बरामद बरामद हुआ।

शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने मकान और दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed