{"_id":"654a34569eff55a1af0fce43","slug":"moradabad-sold-land-as-unmarried-uncle-daughter-police-sent-her-to-jail-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: अविवाहित ताऊ की बेटी बनकर बेच डाली जमीन, पुलिस भी पड़ गई चक्कर में, सच्चाई पता चली तो भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: अविवाहित ताऊ की बेटी बनकर बेच डाली जमीन, पुलिस भी पड़ गई चक्कर में, सच्चाई पता चली तो भेजा जेल
Tue, 07 Nov 2023 06:28 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:28 PM IST
सार
आरोपी ने अमरोहा नगर पालिका परिषद से ताऊ सूखाराम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया था। पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद जांच शुरू की। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस पुलिस ने ताऊ की जमीन बेचने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को अविवाहित ताऊ की बेटी बताकर जमीन का बैनामा करा दिया था। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर केस दर्ज किया था। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी कलुआ ने छह मार्च 2023 को संभल के नखासा थाना क्षेत्र के नीम वाली बस्ती निवासी अपनी सगी बहन शांति देवी पत्नी विक्की के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जिसमें कलुआ ने बताया कि उसके दादा पूरन सिंह के तीन बेटे सूखा उर्फ सूखाराम, नन्हे सिंह और जबर सिंह थे। नन्हे सिंह की तीन संतान हैं। जिसमें शांति देवी, कलुआ और ननुआ हैं। जिसमें ननुआ की मृत्यु हो चुकी है। जबर सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं। कलुआ ने बताया कि उसके ताऊ सूखाराम अविवाहित हैं। वह पिछले चार साल से लापता हैं।
विज्ञापन
प्रार्थी की सगी बहन शांतिदेवी ने खुद को सूखाराम की बेटी दर्शाकर अमरोहा नगर पालिका परिषद से ताऊ सूखाराम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। ताऊ पिछले चार साल से लापता हैं। उनकी मृत्यु की कोई पुष्टि नहीं हुई है। शांति देवी ने उनके हिस्से की जमीन बेच दी है।
विज्ञापन
इस मामले की विवेचना एसआई राजबेंद्र कौर ने की। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस फजीवाड़े में महिला के साथ शामिल रहे अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।