फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Six lakhs cheated in the name of getting job in post office, case against retired postal worker

Moradabad: पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगाने के नाम पर छह लाख की ठगी, रिटायर्ड डाककर्मी ने किया कारनामा

Fri, 01 Dec 2023 03:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 03:45 PM IST
सार

मझोला पुलिस ने युवक से ठगी करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि सभी आरोपी पैसे वापस मांगने पर उसे धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Six lakhs cheated in the name of getting job in post office, case against retired postal worker
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोस्ट आफिस में नौकरी लगाने के नाम पर रिटायर्ड डाक कर्मी और उसके परिवार ने एक युवक से छह लाख रुपये लिए। पैसा मांगने पर डाक कर्मी के परिवार ने उसे धमकी दी। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मझोला पुलिस ने रिटायर्ड डाक कर्मी सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुतलीघर लाइनपार निवासी तेजस्वनी उर्फ तनिष्क ठाकुर ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि कटघर के इलाके के रुस्तमपुर बड़मार उर्फ ऊंचा गांव निवासी रिटायर्ड डाक कर्मी नरेंद्र उर्फ प्रमोद के घर उसका आना जाना था। नरेंद्र ने मुख्य डाकघर में नौकरी लगाने के लिए दस लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


झांसे में आए तेजस्वनी ने रिटायर्ड डाक कर्मी को छह लाख रुपये दे दिए। महीनों बाद भी जब उसकी नौकरी पोस्ट ऑफिस में नहीं लग पाई तो उसने रकम मांगनी शुरू कर दी। वह नरेंद्र के घर गया तो उसकी बेटी प्रियंका, बेटे सोनू, मोनू, भतीजे कृष्णा हिटलर ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे सिर्फ 24 हजार रुपये ही वापस किए गए हैं। एसएसपी के निर्देश पर मझोला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

चरस के साथ महिला गिरफ्तार

एसएचटी प्रभारी शीशपाल सिंह अन्य कर्मियों के साथ दलपतपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान साप्ताहिक बाजार दलपतपुर से वीरपुर थान को जाने वाले रास्ते पर खड़ी महिला पुलिस को देखकर सकपका गई। शक होने पर पुलिस ने उसे रूकने के लिए आवाज दी। महिला भागने लगी।

इस बीच पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। महिला कांस्टेबल ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 220 ग्राम चरस बरामद किया। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सबीना पत्नी मंजूर निवासी दलपतपुर बताया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed