फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad selected for hockey in khelo india program

मेजर की विरासत संभालने को मुरादाबाद में तैयार होंगे हॉकी खिलाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
moradabad selected for hockey in khelo india program
मुरादाबाद। कभी हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी देना वाला मुरादाबाद अब दोबारा इस खेल के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी दस्तक देगा। इसके लिए मुरादाबाद में तैयारियां शुरू की जाएंगी। मेजर ध्यानचंद की विरासत को संभालने के लिए नई पौध तैयार की जाएगी। एक जिला, उत्पाद की तर्ज पर केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया के तहत एक जिला, एक खेल योजना की शुरूआत की है। इसके तहत मुरादाबाद के लिए हॉकी का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

दस माह पूर्व सिंतबर में शासन की ओर से प्रस्ताव मांगे गए थे। मुरादाबाद से हॉकी को इस योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया था। अब शासन ने इसको हरि झंडी दे दी है। मुरादाबाद ने हॉकी को कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। मुरादाबाद निवासी मोहम्मद फराज वर्तमान समय में इंडिया की जूनियर हॉकी टीम का हिस्सा हैं। वह कई बार टीम की ओर से इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं। इसके अलावा मोहम्मद अली इंडिया कैंप में शामिल हो चुके हैं और भारतीय वायु सेना में अधिकारी हैं। नितिन कुमार सैनी जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। सिमरन सिंह और सिमरन हुसैन भी नेशनल में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वही पुराने खिलाड़ियों में एहशन इलाही और मशकूल नवी खां भी मुरादाबाद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। इन्हीं खिलाड़ियों की पहचान के कारण खेलों इंडिया की एक जिला, एक खेल योजना के अंतर्गत मुरादाबाद से हॉकी को शामिल किया गया है। मुरादाबाद के हॉकी खिलाड़ियों को इसके बाद उम्मीदें बढ़ी हैं। हॉकी के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए कोच भी शासन से भेजा जाएगा। इसके अलावा हॉकी के अलग मैदान के लिए जिला क्रीडा विभाग ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में मुरादाबाद के करीब 24 से अधिक पंजीकृत हॉकी खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

मंडल के लिए जिलों के लिए निर्धारित खेल
मुरादाबाद हॉकी
रामपुर एथलेटिक्स
अमरोहा एथलेटिक्स
संभल एथलेटिक्स
बिजनौर वेटलिफ्टिंग
वर्जन
खेलों इंडिया योजना के तहत शासन ने बीते सितंबर माह में एक जिला एक खेल के लिए प्रस्ताव मांगा था। मुरादाबाद से हॉकी में कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं। जिसके कारण हॉकी खेल का चयन हुआ है। केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी खेल के लिए अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। जिससे की मुरादाबाद से अच्छे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिमेष सक्सेना, आरएसओ, मुरादाबाद मंडल
खेलों इंडिया के तहत मुरादाबाद जिले से एक जिला एक खेल में हॉकी का चयन होने से हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा। इस योजना के तहत हॉकी के लिए केंद्र सरकार की तरफ से सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। जिले में हॉकी सुविधाएं अच्छी नहीं होने के कारण हॉकी को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा था। उम्मीद है कि अब खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधाएं मिलेंगी तो वह देश के लिए भी मेडल जीतकर लाएंगे।
- इकबाल खां, सचिव, जिला हॉकी एसोसिएशन, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed