फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Seeing sister-in-law alone in house, brother-in-law did dirty act, made video and blackmailed her

Moradabad: भाभी को घर में अकेली देख देवर ने किया दुष्कर्म, पड़ोसी ने भी दिया दगा, वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग

Sat, 15 Jun 2024 12:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 12:46 PM IST
सार

सिविल लाइंस की रहने वाली तीन बच्चों की मां ने देवर और पड़ोसी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जब उसने यह बात पति को बताई तो उसने तीन तलाक दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Seeing sister-in-law alone in house, brother-in-law did dirty act, made video and blackmailed her
पुलिस ने दर्ज किया मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर और पड़ोसी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता कहना है कि आरोपी पड़ोसी उसके परिजन और दोस्तों ने 5 लाख रुपये की कीमत के जेवर भी छीन लिए हैं। पीड़िता को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 साल पहले उसकी शादी डिलारी क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। जिससे तीन बच्चे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 20 माह पहले आरोपी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन

पीड़िता ने इसकी शिकायत पति से की थी। तब पति ने उल्टा महिला के साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। कुछ दिन बाद ही आरोपी पति समझौता करके महिला को अपने घर ले गया था। पांच मई 2024 की रात आरोपी देवर ने फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने देवर की शिकायत की तो पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और शांत करा दिया था। इसके अलावा पति का पड़ोसी सात मई की शाम करीब चार बजे बहला फुसलाकर अपने भाई, पिता मां, बुआ की सहायता से अपने साथ ले गया और मुरादाबाद में रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में दुष्कर्म किया।

इसी दौरान आरोपी ने वीडियो बना ली। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक महिला को हिमाचल प्रदेश ले गया। वहां होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया। 10 मई को वह उसे मुरादाबाद वापस ले आया। यहां 10 से 16 मई तक आरोपी ने अलग अलग गेस्ट हाउस और होटलों में उसके साथ दुष्कर्म किया।
 

आरोप है कि 17 मई को आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कचहरी ले गया। यहां आरोपी के परिजन और दोस्त आ गए और महिला के पांच लाख रुपये की कीमत के जेवर लेकर भाग गए। महिला ने आरोपियों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की सिविल लाइंस थाने की पुलिस की, लेकिन पुलिस ने घटना अपने क्षेत्राधिकार से बाहर की होने की बात कह कर लौटा दी। एसएसपी हेमराज मीना ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed