फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Seeing daughter-in-law alone at night brother-in-law entered room and did dirty acts

Moradabad: रात में बहू को अकेला देख कमरे में घुस गया जेठ, अश्लील हरकत की... पति ने भी रचा ली दूसरी शादी

Fri, 23 Feb 2024 12:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 12:59 PM IST
सार

मुरादाबाद में विवाहिता के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता का आरोप है ससुराली दहेज के लिए उसे लगातार परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
Moradabad: Seeing daughter-in-law alone at night brother-in-law entered room and did dirty acts
मुरादाबाद पुलिस कर रही मामले की जांच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर कमरे में घुसकर छेड़खानी करने और पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, जेठ समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले अमरोहा निवासी युवक के साथ हुई थी।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि शादी में मिले दान दहेज से पति, जेठ, सास, ससुर और ननद नाखुश थे। शादी के बाद से ही ससुराल में उसे दहेज लाने के लिए कहा जाने लगा था। पति और ससुरालियों ने उस पर दबाव बनाया कि वह अपने अपने मायके से कार और बीस लाख रुपये लेकर आए तब ही उसे घर में रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक दिन महिला कमरे में अकेली थी। पति बाहर गया था। रात करीब एक बजे जेठ कमरे में घुस गया और उसने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने इसका विरोध किया तो जेठ ने उसे धमकाया और कहने लगा कि वह अपने भाई ने उसे तलाक दिलवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन महिला ने अपने पति और सास से शिकायत की। आरोप है कि पति ने भी उलटा महिला को ही डांटा और कहने लगा कि वह उसके भाई को बदनाम कर रही है। इसके बाद आरोपी पति ने महिला को अमरोहा से मुरादाबाद की बस में बैठा दिया और कहा कि जब मायके से कार और बीस लाख रुपये लेकर आएगी,तब ही उसे घर में रहने की अनुमति मिलेगी।


अब महिला को पता चला कि उसके पति ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed