{"_id":"6604f100c19f57778608eae7","slug":"moradabad-seat-18-candidates-including-bjp-sp-and-bsp-filed-nomination-scrutiny-of-papers-today-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad seat: भाजपा-सपा व बसपा समेत 18 प्रत्याशी ने कराया नामांकन, पर्चों की जांच आज, वापसी के लिए 30 मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad seat: भाजपा-सपा व बसपा समेत 18 प्रत्याशी ने कराया नामांकन, पर्चों की जांच आज, वापसी के लिए 30 मार्च
Thu, 28 Mar 2024 09:54 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 28 Mar 2024 09:54 AM IST
सार
मुरादाबाद लोकसभा सीट से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया है। बृहस्पतिवार को सभी पर्चों की जांच होगी। इसके अलावा नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 मार्च है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट में गहमागहमी रही।
विज्ञापन
मुरादाबाद कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नामांकन के अंतिम दिन सपा प्रत्याशी सहित 12 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च और नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च है।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने के लिए अभी तक 50 लोगों ने फार्म लिए थे लेकिन बुधवार को फिर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के हर किशोर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बीच निर्दलीय जमशेद, अमरजीत सिंह, मुसर्रत हुसैन, शीशपाल और शरीफ अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
इस बीच सपा की प्रत्याशी रुचि वीरा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी से गंगाराम शर्मा, वैदिक समाज पार्टी के संदीप त्रिवेदी, भारत युग जनता पार्टी के प्रदीप यादव, समता पार्टी से शकील अहमद, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादिल मुस्लमीन पार्टी के महानगर अध्यक्ष वकी रशीदद, अपना हक पार्टी के अजय यादव ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
इसके पहले भाजपा के प्रत्याशी सर्वेश सिंह सहित छह लोग नामांकन करा चुके हैं। नामांकन पत्रों की जांच में भी कुछ नाम हटने की संभावना है।
तसलीम बने रुचि वीरा के प्रस्तावक
सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने नामांकन भरने के लिए मुरादाबाद के पार्टी कार्यकर्ता तसलीम अहमद को अपना प्रस्तावक बनाया था। एक दिन पहले सांसद डॉ. एसटी हसन ने अपने परिवार के सदस्य सैयद मजूरूल हसन को प्रस्तावक बनाया था।