फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: School colleges will remain closed August 26 and 28, administration alert kanwariyas

मुरादाबाद: जिले में 26 व 28 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन सर्तक

Mon, 21 Aug 2023 03:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 03:23 PM IST
सार

सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। आज शाम से हाईवे पर लागू की गई पाबंदियों को हटा लिया जाएगा। इसके बाद हाईवे पर दोनों तरफ सभी वाहन की आवाजाही सुचारु हो जाएगी।

विज्ञापन
Moradabad: School colleges will remain closed August 26 and 28, administration alert kanwariyas
मुरादाबाद के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले में सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए 26 और 28 अगस्त को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए सभी प्रकार के इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार का व्यवधान न पड़े इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है। पुलिस समेत अन्य एजेंसियों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा गया है।
विज्ञापन


इसके लिए हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उधर, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लागू किए गए रूट डायवर्जन की पाबंदियां सोमवार शाम छह बजे के बाद हट जाएंगीं। इसके बाद हाईवे पर दोनों साइडों में वाहन दौड़ने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के अंतिम सोमवार 28 अगस्त के लिए शुक्रवार को फिर से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। अभी तक हाईवे पर एक साइड में कांवड़िये और दूसरी साइड में केवल कारें और दोपहिया चलाए जा रहे थे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रविवार सुबह आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक दिल्ली हाईवे पर नो ट्रैफिक कर दिया गया था।


सोमवार सुबह आठ बजे के बाद कार और दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा शाम छह बजे के बाद दोनों साइडों पर वाहनों के संचालन के लिए खोल दिया जाएगा। एसपी यातायात ने बताया कि शुक्रवार सुबह से फिर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed