फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad-Saharanpur, Rishikesh-Chandausi passenger

Moradabad News: मुरादाबाद-सहारनपुर, ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर चार दिन रद्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Moradabad-Saharanpur, Rishikesh-Chandausi passenger
मुरादाबाद। मतलबपुर रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण के लिए 24 से 31 अक्तूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग की जाएगी। इसके चलते मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर (04301-02) व ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर (04359-60) 27 से 31 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा अकाल तख्त, उपासना एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि न्यू नितसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस (15933) 24 अक्तूबर को रास्ते में 30 मिनट रोका जाएगा। पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22355) 25 अक्तूबर को रास्ते में एक घंटा रुकेगी। हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस (12369) 26 अक्तूबर को रास्ते में 30 मिनट व 29 अक्तूबर को 90 मिनट रोकी जाएगी। हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (12327) 27 अक्तूबर को रास्ते में एक घंटे रोकी जाएगी। नंगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस (12326) 28 अक्तूबर को रास्ते में 30 मिनट रोकी जाएगी। 29 अक्तूबर को पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22355) को रास्ते में दो घंटे रोका जाएगा। सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस (22317) 30 अक्तूबर को रास्ते में दो घंटे रोकी जाएगी। अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस (12318) 31 अक्तूबर को रास्ते में 30 मिनट रोकी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed