फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Roadways collided with tractor-trolley, young man died in road accident, bus fell into ditch

रोडवेज ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर: सड़क हादसे में युवक की माैत, बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी

Tue, 24 Sep 2024 01:14 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 01:14 PM IST
सार

बिलारी में रोडवेज ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की माैत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस में सवार यात्रियों को हल्की चोट आई थी। 

विज्ञापन
Moradabad: Roadways collided with tractor-trolley, young man died in road accident, bus fell into ditch
बिलारी सड़क हादसे में जुबेर की जान चली गई - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलारी थाना क्षेत्र में अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदौसी से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलटने से चालक जुबेर (20) निवासी ग्राम काजीपुरा (कुंदरकी) की मौत हो गई। अनियंत्रित बस भी हाईवे के किनारे गड्ढे में चली गई।

विज्ञापन


इसमें सवार कुछ लोगों को हल्की चोट आई हैं। ट्रैक्टर चालक जुबेर की मौत की खबर मिलते ही काजीपुरा निवासी उसके परिजन और अन्य रिश्तेदार सरकारी अस्पताल पहुंचे। पिता अयूब ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


अमरपुर काशी पुलिस चौकी के दरोगा विनोद कुमार सिंह ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जुबेर अविवाहित था और वह राधा गोविंद डिग्री कॉलेज के पास ईंट उतारकर वापस बिलारी आ रहा था। इस बीच यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बस पीतल नगरी डिपो की थी। जो चंदौसी से मुरादाबाद जा रही थी। सभी यात्री बस से उतरकर अन्य वाहनों से गंतव्य की तरफ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed