फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad roads are now made of plastic waste

Moradabad News: अब प्लास्टिक के कचरे से बनेंगी मुरादाबाद की सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Moradabad roads are now made of plastic waste
मुरादाबाद। शहर में रोजाना निकलने वाला प्लास्टिक कचरा अब लैंडफिल में नहीं जाएगा, बल्कि उसी से सड़कें तैयार होंगी। नगर निगम ने प्लास्टिक कचरे के उपयोग से सड़क निर्माण की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार जल्द ही इस परियोजना की शुरुआत होगी। इसके तहत प्रतिदिन एकत्र होने वाले प्लास्टिक कचरे को अलग कर प्रोसेसिंग के लिए भेजा जाएगा। वहां इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तैयार कर गर्म बिटुमेन और एग्रीगेट (गिट्टी) के मिश्रण में मिलाया जाएगा, जिससे सड़क निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम का दावा है कि इस तकनीक से बनी सड़कें सामान्य डामर सड़कों की तुलना में अधिक मजबूत, जलरोधी और लंबे समय तक टिकाऊ होती हैं। बारिश और भारी यातायात के कारण सड़क के जल्दी उखड़ने की समस्या भी कम होती है। साथ ही प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की बड़ी चुनौती का समाधान भी मिलेगा। दरअसल, सड़क निर्माण में प्लास्टिक सीधे नहीं डाला जाता। पहले पॉलीथिन, चिप्स व बिस्कुट के रैपर जैसे गैर-पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक को साफ कर बारीक टुकड़ों में काटा जाता है। इसके बाद इन्हें गर्म एग्रीगेट पर चढ़ाया जाता है और फिर बिटुमेन मिलाकर सड़क बनाई जाती है। इस तकनीक को केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ने विकसित और प्रमाणित किया है। देश में इस तकनीक का उपयोग बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, नोएडा, इंदौर, लखनऊ और कई अन्य शहरों में पहले ही किया जा चुका है। कर्नाटक में हजारों किलोमीटर सड़कें प्लास्टिक मिश्रित तकनीक से बनाई जा चुकी हैं। हाल के वर्षों में सीएसआईआर-सीआरआरआई ने प्लास्टिक आधारित नई सड़क तकनीकों पर भी सफल प्रयोग किए हैं। नगर निगम का मानना है कि इस पहल से शहर में प्लास्टिक कचरा कम होगा, सड़कों की गुणवत्ता बेहतर बनेगी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed