फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Road blocked by placing farmer's body on road, case filed against 38 people including his son

मुरादाबाद: सड़क पर किसान का शव रख लगाया जाम, बेटे समेत 38 के खिलाफ केस, भाजपा नेता और पार्षद हैं नामजद आरोपी

Sun, 01 Jun 2025 06:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 06:26 PM IST
सार

मुरादाबाद में किसान भूपकिशोर सैनी की फंदे से लटकी लाश मिलने के बाद परिजनों ने शव को प्रकाशनगर चौराहे पर रखकर जाम लगाया। पुलिस ने जाम लगाने वाले किसान के तीन बेटों सहित आठ नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी (हैंगिंग) बताया गया है।

विज्ञापन
Moradabad: Road blocked by placing farmer's body on road, case filed against 38 people including his son
मुरादाबाद में किसान भूप सिंह सैनी की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

किसान की मौत के बाद प्रकाशनगर चाैराहे पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में मझोला थाने की पुलिस ने आठ नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग के तथ्य सामने आए हैं। घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस डॉक्टरों की राय ले रही है कि हैंगिंग किस तरह की है।

विज्ञापन


लाइनपार की श्रीरामनगर काॅलोनी निवासी किसान भूपकिशोर सैनी उर्फ पप्पू का शव शुक्रवार की सुबह उनके घर से करीब 150 मीटर दूरी पर खाली प्लाॅट के गेट के सहारे फंदे से लटका मिला था। इसी प्लाॅट को लेकर पहले विवाद हुआ था।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के बेटे सूरज सैनी की तहरीर पर प्लाॅट के मालिक विनीत शर्मा, उनकी बहन राजेंद्र देवी, दो बेटे पिंटू व बबलू के साथ ही भाजपा पार्षद राहुल देव वरुण, प्रकाशनगर के पार्षद राजेश गुप्ता और भाजपा महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। शव परिजनों ने पुलिस से लेने के बाद उसे प्रकाशनगर चौराहे पर रखकर जाम लगाया था। हंगामा बढ़ने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और मझोला पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी ने काफी प्रयास कर भीड़ को हटाया।

इस मामले में स्थानीय चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार की तहरीर पर मझोला थाने में की पुलिस ने किसान भूपकिशोर सैनी के तीन बेटों विक्की सैनी, पंकज सैनी, सूरज सैनी के साथ ही गुलशन सैनी, भूरा, योगेश, शिशुपाल, रामभरोसे उर्फ राहुल समेत आठ नामजद और 30 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस का  आरोप है कि थाने में केस दर्ज होने के बाद भी लोगों ने दो घंटे तक जाम लगाकर यातायात को बाधित किया। स्थिति बिगड़ने पर सिविल लाइंस थाने से फोर्स मंगानी पड़ी। इस बारे में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।

पुलिस इस मामले में  खुदकुशी को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की भी राय ली जा रही है। विवेचना के आधार पर पुलिस घटना के तह तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed