फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rihaan did dirty work with a girl, police registered a case

मुरादाबाद: बच्ची को छत पर ले गया रिहान, मां ने सुनी करतूत तो सन्न रह गई, जिसे अपना माना उसने ही दिया दगा

Mon, 10 Nov 2025 07:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 07:11 PM IST
सार

सिविल लाइंस में बच्ची के साथ रिश्तेदार बताने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। जब उसने मां को आपबीती बताई तो वह सन्न रह गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Rihaan did dirty work with a girl, police registered a case
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में 11 साल की बच्ची के साथ खुद को रिश्तेदार बताने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बच्ची बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश में आने पर उसने आपबीती मां को सुनाई। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की महिला ने दर्ज कराए केस में बताया कि शनिवार को छोटी बेटी की तबीयत खराब होने पर वह दोपहर में उसे दवा दिलाने डॉक्टर के पास गई थी। इस दौरान उसकी 11 साल की बेटी घर में अकेले थी। इस बीच मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर निवासी रिहान घर पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची बेहोश हो गई। कुछ देर बाद महिला बड़ी बेटी के साथ घर पहुंची तो आरोपी रिहान घबरा गया। आरोपी से 11 वर्षीय बेटी के बारे में पूछा तो जवाब देने की बजाय घर से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी को ढूंढने के लिए मां छत पर गई तो वह स्लैब के नीचे बेसुध हालत में मिली। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। होश में आने पर बेटी ने बताया कि रिहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं के तहत रिहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

छात्र पर हमला करने के आरोप में 16  युवकों के खिलाफ केस दर्ज
ठाकुरद्वारा में छात्र पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 16 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें तीन को नामजद किया गया है। गांव नाहरवाला निवासी अर्पित यादव नगर में रतूपुरा रोड पर मंडी समिति के पास किराए का कमरा लेकर पढ़ता है। उस पर रंजिश में कुछ युवकों ने चार दिन पूर्व हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था।

पुलिस ने उसका मेडिकल कराया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अब पुलिस ने जांच के बाद 16 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें हर्षित, हैप्पी और भोले को नामजद किया गया है। शेष अज्ञात हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट पिता-पुत्र समेत तीन लोग गिरफ्तार
कुंदरकी में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के डोमघर में जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद है। शनिवार को भी विवाद होने पर पुलिस समझा कर आई, लेकिन दोनों पक्षों रविवार की सुबह फिर से आमने सामने आए गए और मारपीट व गाली-गलौज हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नसीम, शीश मोहम्मद और अदनान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। साथ ही विवाद में परोक्ष रूप से शामिल लोगों के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है, ताकि विवाद आगे नहीं बढ़ सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed