{"_id":"61fa5ed4e039dd63b461c7ac","slug":"moradabad-relative-had-robbed-the-farmer-s-house-three-arrested-including-father-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: रिश्तेदार ने डलवाया था किसान के घर डाका, पिता पुत्र समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: रिश्तेदार ने डलवाया था किसान के घर डाका, पिता पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
Wed, 02 Feb 2022 04:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 02 Feb 2022 04:09 PM IST
सार
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के करनपुर गांव निवासी रजाबुल हसन के घर 20 जनवरी की देर रात बदमाशों ने धावा बोलकर नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया था। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में फरार बिलाल वादी का रिश्तेदार है और उसी ने डकैती की साजिश रची थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
पाकबड़ा के करनपुर में किसान रजाबुल हसन के घर उसके ही रिश्तेदार ने डाका डलवाया था। पुलिस ने पिता पुत्र समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पाकबड़ा थानाक्षेत्र के करनपुर गांव निवासी रजाबुल हसन के घर 20 जनवरी की देर रात बदमाशों ने धावा बोलकर नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने कुंदरकी के महलोली गांव निवासी मो हसन, उसके बेटे नुरुल और मो. नवी को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा इसी गांव के चार आरोपी बदमाश शमशाद, मोहम्मद नवी, तौफीक अंसारी और बिलाल फरार हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि फरार बिलाल ही वादी का रिश्तेदार है और उसने ही डकैती की साजिश रची थी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश जुटी है।