{"_id":"65beb6bdfa07eec4dc03c88e","slug":"moradabad-reached-the-next-round-by-defeating-delhi-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-113247-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सुपर ओवर में दिल्ली को हराकर मुरादाबाद अगले दौर में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सुपर ओवर में दिल्ली को हराकर मुरादाबाद अगले दौर में पहुंचा
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। धनौरा सद्भावना महोत्सव के अंतर्गत चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। रोमांचक मुकाबले में मुरादाबाद ने दिल्ली को एक रन से हराकर जीत हासिल की। दिल्ली के खिलाड़ी मिर्जा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराया।
टॉस जीतकर मुरादाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के चलते मुरादाबाद की टीम 16 ओवर में मात्र 95 रन पर आउट हो गई। मुरादाबाद की ओर से सर्वाधिक 31 रन सायम ने बनाए। नईम ने 31 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी करने आई दिल्ली की टीम बेहद खराब रही। उसके स्टार खिलाड़ी दिलशाद मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए। मुरादाबाद की टीम की तरह दिल्ली की टीम के खिलाड़ी एक एक कर आउट होते चले गए। दिल्ली की पूरी टीम भी 95 रन आउट हो गई। मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर का आयोजन किया गया। पहले दिल्ली की टीम ने सुपर ओवर खेला। दिल्ली की टीम मात्र सात रन ही बना पाई। मुरादाबाद की टीम ने सुपर ओवर में एक विकेट खोकर आठ रन बना लिए। सुपर ओवर में मुरादाबाद की टीम विजयी रही।
दिल्ली के खिलाड़ी मिर्जा को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार स्वास्थ्य अधिकारी सतवीर यादव द्वारा दिया गया। इस मौके पर महोत्सव के अध्यक्ष आदित्य चौहान, महामंत्री धीरज त्यागी, गीतेश अग्रवाल, नरेंद्र कटारिया, शिवराज सिंह, लक्की चौधरी आदि मौजूद थे।