फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rape in hotel and made obscene video, accused arrested by police

मुरादाबाद: होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर चार साल से करता रहा गलत काम

Thu, 14 Sep 2023 05:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 05:24 PM IST
सार

युवती ने कार्रवाई करने के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी। 

विज्ञापन
Moradabad: Rape in hotel and made obscene video, accused arrested by police
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में युवती को बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मझोला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात गलशहीद के असालतपुरा निवासी शाहजेब से हुई थी।

विज्ञापन


इसके बाद शाहजेब उसे फेसबुक पर मैसेज करने लगा था। आरोपी ने युवती से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। सात अगस्त 2021 को शाहजेब की सुबह करीब ग्यारह बजे शाहजेब ने युवती को एक होटल में बुला और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना ली थी। इसके बाद से आरोपी शारीरिक शोषण करता आ रहा है। पीड़िता इसका विरोध करती तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शांत कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रेमिका के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल 

पाकबड़ा में युवक ने विवाद होने पर अपनी प्रेमिका के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती के परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। तब दोनों पक्षों की पंचायत बैठी और युवक का प्रेमिका से निकाह करा दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का काफी समय से मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध चल रहे थे।


प्रेमी युगल में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के अश्लील सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फोटो वायरल होते ही युवती के रिश्तेदारों के पास पहुंच गया। रिश्तेदारों ने युवती के परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने प्रेमी के परिजनों को थाने बुला लिया। उसके बाद गांव में पंचायत बैठी। पंचायत ने अपना फरमान सुनते हुए कहा की दोनों का निकाह करा दिया जाए। दोनों के परिजन सहमत हो गए।


उसके बाद गांव में काजी को बुलाकर प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed