फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rampur Sports Officer accused beating player, Sports Minister reprimanded officer

मुरादाबाद: रामपुर क्रीड़ाधिकारी पर खिलाड़ी को पीटने का आरोप, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अफसर को लगाई फटकार

Mon, 18 Sep 2023 12:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 12:55 PM IST
सार

मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम से बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर मंत्री ने अफसरों को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि स्टेडियम से बारिश के पानी की निकासी नहीं करा सके तो प्रतिभाएं कैसे निकालोगे। यादव ने मंडल में करवाई गई खेल प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जाना। 

विज्ञापन
Moradabad: Rampur Sports Officer accused beating player, Sports Minister reprimanded officer
मुरादाबाद में समीक्षा बैठक के दौरान खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल विभाग की मुरादाबाद सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने रामपुर के डीएसओ की जमकर फटकार लगाई। रविवार को मंत्री रामपुर गए थे। मुआयने के दौरान छात्रावास में रह रहे एक खिलाड़ी ने डीएसओ पर गंभीर आरोप लगाए। खिलाड़ी ने रोकर अपना दर्द बयां किया था।

विज्ञापन


उसका कहना था कि छात्रावास में खाना नहीं मिलता और विरोध करने पर खेल अधिकारी ने उसे पीटा। इसके बाद मुरादाबाद में समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री बेहद खफा हुए और अधिकारी की फटकार लगाई। कहा कि अभिभावक की तरह खिलाड़ियों का ध्यान रखो। इस पर अधिकारी ने बहाना बनाया कि शिकायत करने वाला खिलाड़ी अनुशासनहीन है।
विज्ञापन


स्टेडियम से कई बार भागने की कोशिश कर चुका है। मंत्री ने डांटा और कहा कि जब खाना नहीं दोगे तो तुम्हारा बच्चा भी घर में नहीं रुकेगा। इस मामले की जांच कराने व कमी मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मंत्री ने बैठक में डीएसओ से स्टेडियम में पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या, तैनात कर्मचारियों की संख्या और कोचों की संख्या पूछी तो उसका उत्तर भी सही से नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मंत्री ने कहा कि नौकरी करने का मन नहीं है क्या।खेल अधिकारी का कहना था कि कुल 57 बच्चे मैदान पर आते हैं। विद्यालयों ने खिलाड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है लेकिन उनके माता-पिता तैयार नहीं होते। 10 खेलों में सिर्फ तीन खेल संचालित हो रहे हैं।

इस पर मंत्री ने कहा कि जब क्षेत्र में खिलाड़ी पैदा नहीं कर सकते तो क्यों तैनात हो। जिस काम के लिए वेतन मिल रहा है, वही ढंग से नहीं कर पा रहे हो। मंत्री ने उन्हें खेल प्रोत्साहन राशि से फुटबाल कोच तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास में सभी खिलाड़ियों को डाइट चार्ट के अनुसार समय से भोजन उपलब्ध कराने के लिए कहा।

स्टेडियम से पानी नहीं निकल रहा, प्रतिभाएं क्या निकलेंगी

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव ने मंडल के खेलों की समीक्षा की। इस संबंध में मुरादाबाद के सर्किट हाउस में हुई बैठक में मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल व बिजनौर के खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि पहुंचे। इस समीक्षा में मंडल में खेलों की दुर्दशा साफ दिखाई दी। मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए लेकिन बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी।इस पर मंत्री ने क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार से कहा कि स्टेडियम से बारिश के पानी की निकासी नहीं करा सके, यहां से प्रतिभाएं कैसे निकालोगे।

खेल दिवस की एथलेटिक्स प्रतियोगिता नहीं हो सकी

इसका मतलब है कि चार महीने खेल गतिविधियां ठप रही होंगी। वास्तविकता भी यही है कि बारिश के कारण जलभराव के चलते स्टेडियम में खेल दिवस की एथलेटिक्स प्रतियोगिता नहीं हो सकी। मंत्री ने आरएसओ ने कहा कि क्या आपने जल निकासी की व्यवस्था के लिए निदेशालय को पत्र लिखा। यदि नहीं लिखा तो क्या यहां टाइमपास कर रहे हो। कुछ तो काम करो, किसी खेल में तो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाओ। सिर्फ 450 खिलाड़ियों के पंजीकरण पर भी मंत्री से असंतोष जताया और संख्या बढ़ाने के लिए कहा। मंत्री ने स्टेडियम में स्मार्ट सिटी योजना के तहत हुए कार्यों का भी ब्योरा मांगा। बैठक में रामपुर, संभल, अमरोहा व बिजनौर के क्रीड़ाधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, विभिन्न खेलों के कोच और बीओ मौजूद रहे।

निष्क्रिय मंगल दलों की स्थिति पर भी लगाई फटकार

मंडल के अलग अलग जिलों में युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित नव युवक मंगल दलों व महिला मंगल दलों की स्थिति पर भी मंत्री ने नाराजगी जताई। कहा कि बिना सत्यापन किए किसी का भी नाम मंगल दल में जोड़ दिया जाता है। आयु सीमा 35 वर्ष तक की है और मंगल दलों में 60 वर्ष के लोग काम कर रहे हैं। यदि बीओ हर विकास खंड में ग्राम पंचायतों का दौरा करते तो यह स्थिति न होती। मंत्री ने चेताया कि अधिकारियों के कहने पर विभिन्न कार्यों की जांच बाद में करें, पहले वह कार्य करें जिसके लिए वेतन मिल रहा है।

मुरादाबाद में बनेगा हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ, छात्रावास

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव ने कहा कि मुरादाबाद में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ बनेगा। नए स्टेडियम के लिए जो जमीन तलाशी जा रही है। उसमें हॉकी खिलाड़ियों के लिए यह व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा स्टेडियम में छात्रावास बनाया जाएगा। इसमें विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक खिलाड़ी बाहर से आकर रह सकेंगे। मुरादाबाद में लंबे समय से जीआईसी के कंक्रीट भरे मैदान और स्टेडियम की घास में खिलाड़ी हॉकी खेलते हैं। जबकि यहां से मोहम्मद फराज और सिमरन सिंह जूनियर इंडिया हॉकी टीम तक का सफर तय कर चुके हैं। यहां एस्ट्रो टर्फ बनने से नवोदित प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed