फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad public in fear of dog

कुत्तों का आतंक, एक सौ लोगों को बनाया शिकार

Thu, 03 May 2018 01:51 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 May 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
moradabad public in fear of dog
कुत्तों का मुरादाबाद में आतंक - फोटो : demo pic
कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। बुधवार को आवारा और पालतू कुत्तों ने शहर के अलग-अलग जगहों पर 24 घंटे के दौरान एक सौ से अधिक लोगों को शिकार बनाया। पैदल से लेकर बाइक सवार लोगों पर आवारा कुत्ते झपट गए। कुत्तों के काटने से जख्मी लोगों की जिला अस्पताल में रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन


शहर में अधिकांश गली मोहल्लों से लेकर सड़कों पर आवारा कुत्तों की फौज है। सरकारी कार्यालय परिसरों में तक कुत्ते नजर आते हैं। राह चलते लोगों पर झपट रहे हैं। पिछले कई दिनों से इनके हमले लगातार बढ़ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है। डंडा या पत्थर दिखाकर भगाने पर पीछा कर मांस नोंच रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुत्तों के काटे 60 लोग पहुंचे। करीब इतने ही लोग प्राइवेट अस्पतालों में अपना अपना इलाज कराने के साथ-साथ इंजेक्शन लगवा रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें करीब 50 मामले आवारा कुत्तों के काटने के शामिल हैं। डा. बलराज सिंह के मुताबिक कुत्तों के हमलावर होने के पीछे हगर्मी  बड़ी वजह बताई जा रही है। इन दिनों गर्मी में आवारा कुत्ते चिड़चिड़े हो जाते हैं। वह बचने के लिए पानी और छांव की तलाश में लोगों के घर, दुकानों के आसपास आराम को जाते हैं। वहां से उन्हें भगा देने की वजह से यह कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed