फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: protest against rape... young man killed woman, police sent the accused to jail

Moradabad: दुष्कर्म के विरोध... युवक ने कर दी महिला की हत्या, पुलिस ने हत्यारोपी को भेजा जेल, दस से हुई पूछताछ

Fri, 12 Jul 2024 06:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी/ मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी/ मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 06:05 PM IST
सार

बिलारी में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला की युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: protest against rape... young man killed woman, police sent the accused to jail
बिलारी पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र में गन्ने के खेत में 22 साल के युवक ने दुष्कर्म का विरोध करने पर 48 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि बिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी 48 वर्षीय महिला आठ जुलाई को खेत पर धान की पौध उखाड़ने गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं आई। पुलिस और गांव के लोगों ने महिला की तलाश की तो उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने शक के आधार बिलारी के भूड़ मरेसी निवासी लाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन महिला अपने खेत में धान की पौध उखाड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी के पास आरोपी लाल सिंह अपने खेत में काम कर रहा था। आरोपी लाल सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे उसकी मां और भाई ट्रैक्टर लेकर घर चले गए। इसके बाद वह खेत पर अकेला था। इसी दौरान महिला ने पौध उखाड़ना बंद कर दिया और गन्ने के खेत में घास काटने घुस गई।

इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो उसका मुंह दबा दिया था। जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में आरोपी ने महिला के नाड़े से उसका गला घोंट दिया था।

दस लोगों से पूछताछ, तब लाल सिंह तक पहुंची पुलिस 

बिलारी थाना प्रभारी आरपी सिंह और उनकी टीम ने इस केस पर पहले दिन से ही काम शुरू कर दिया था। महिला का शव जिस खेत में मिला था। उसके आसपास के खेतों में काम करने वाले दस लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पता चला कि उस दिन पूरे दिन लाल सिंह खेत पर ही मौजूद रहा था। तब पुलिस ने लाल सिंह को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed