फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Property dealer called and extortion demanded, six people arrested

Moradabad: प्रॉपर्टी डीलर को बुलाकर मांगी रंगदारी, छह लोग गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- महिला थी मास्टर माइंड

Sat, 13 Jul 2024 06:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 06:56 PM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने के आरोप में महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने धमकी देकर पीड़ित से आठ लाख की डिमांड की थी। सभी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Property dealer called and extortion demanded, six people arrested
गश्त करती मुरादाबाद पुलिस - फोटो : पुलिस पीआरओ

विस्तार

सिविल लाइंस की जिगर कॉलोनी निवासी प्रॉपटी डीलर से रंगदारी मांगने के मामले में महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से लंबी पूछताछ की। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रॉपर्टी डीलर अलीमुद्दीन ने कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बताया कि एक प्लाॅट खरीदने के लिए एक अंजान नंबर से कॉल आई और उसने अपना नाम ओमप्रकाश बताया। प्लाॅट की बात करने के लिए पीतल बस्ती गेट के पास बुलाया गया। प्रॉपर्टी डीलर वहां पहुंचे तो पहले से कई और लोग मौजूद थे, जिनमें एक महिला भी थी।
विज्ञापन


उस समय बात नहीं बनी तो सात जुलाई को फिर से आरोपी ने कॉल की। आठ जुलाई को प्लाॅट खरीदने की बात करने के लिए पीतल बस्ती गेट पर बुला लिया।

मौके पर थाना कटघर के पीतलबस्ती निवासी ओमप्रकाश, पीरजादा निवासी नफीस अहमद, पंडित नगला निवासी नईम, बलदेवपुरी निवासी आकाश, थाना बिलारी के सरथल निवासी नेहा कश्यप उर्फ काजल और थाना गलशहीद के इंद्रा चौक निवासी मो. फैजान भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर से कहा कि हमें तुम्हारी हत्या करने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी मिली है। अगर आठ लाख रुपये तुम दे दोगे तो उसमें से पांच लाख हम सुपारी देने वाले को वापस कर देंगे।

तुम्हारी जान भी बच जाएगी। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस से शिकायत की। शनिवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed