{"_id":"69d9d6e8af175eb80e03535b","slug":"moradabad-private-hospital-operator-beaten-case-registered-against-six-including-bjp-leader-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: निजी अस्पताल संचालक को पीटा, भाजपा नेता समेत छह पर रिपोर्ट, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: निजी अस्पताल संचालक को पीटा, भाजपा नेता समेत छह पर रिपोर्ट, पुलिस कर रही जांच
Sat, 11 Apr 2026 10:37 AM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:37 AM IST
सार
मुरादाबाद में निजी अस्पताल संचालक ने भाजपा नेता समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटघर के गोविंद नगर निवासी एवं निजी अस्पताल के संचालक लक्ष्मण सिंह ने भाजपा नेता अर्पित समेत चार नामजद और दो अज्ञात लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए मझोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने जिला अस्पताल में हो रही अनियमितताओं की मुरादाबाद से लेकर राजधानी लखनऊ तक शिकायतें की थीं। उसका दावा है कि उसके पाकबड़ा स्थित आयुष्मान अस्प्ताल को भी इसी कारण सील किया गया था।
विज्ञापन
आठ मार्च 2026 को मझोला के खुशहालपुर निवासी ओमवीर ने उसे बताया कि उसकी स्वास्थ्य विभाग में जान पहचान है। अस्पताल का मामला निपटा देगा। वह ओमवीर के साथ उसकी कार में बैठकर चला गया।
विज्ञापन
कार में बुद्धि विहार निवासी सुमित ठाकुर, जिला अस्पताल के पास रहने वाला अक्षय, पाकबड़ा के गिन्नौर दी माफी निवासी अर्पित, कुंदरकी के शेखूपुर निवासी ओमकार और दो अन्य युवक सवार थे। आरोपी उसे दिल्ली बरेली हाईवे पर ले गए।
सुमित ठाकुर ने कार में ही उसकी पिटाई कर दी। उसकी कमर में लात मारी। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद भी इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद थाने के पास फेंक कर भाग गए। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट,धमकी देने, जान लेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।