{"_id":"68f0ebe564d845c4ca00cd52","slug":"moradabad-primary-school-teacher-crushed-by-truck-dies-on-the-spot-incident-captured-on-cctv-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, घटना सीसीटीवी में कैद
Thu, 16 Oct 2025 06:28 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनाठेर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनाठेर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
मैनाठेर में जान गंवाने वाले शिक्षक
- फोटो : संवाद
मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के गांव डींगरपुर के निकट हादसे में मिलक गुरेर निवासी राजवीर सिंह (45) की माैत हो गई। वह प्राइमरी स्कूल में प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे। घर जाने के दाैरान उनकी बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इसके साथ ही कुंदरकी-डींगरपुर रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
पुलिस फुटेज के आधार पर ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बताया गया कि मृतक सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर के थे जो अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन