फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Police-rogue encounter in Pakbara area, accused shot in the leg constable also injured

मुरादाबाद: पाकबाड़ा क्षेत्र में पुलिस-बदमाश में मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली, सिपाही भी जख्मी

Sat, 28 May 2022 02:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 28 May 2022 02:32 PM IST
सार

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी गुरविंदर धारीवाल बिजनौर के नूरपुर में एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड है। 22 मई की रात वह ड्यूटी पूरी करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था तभी उसे लूटकर बदमाश फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Moradabad Police-rogue encounter in Pakbara area, accused shot in the leg constable also injured
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकबड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि सड़क पर गिरने से एक सिपाही जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर 22 मई को एक फैक्टरी के गार्ड से लूटपाट की थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पाकबड़ा थानाक्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी गुरविंदर धारीवाल बिजनौर के नूरपुर में एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड है। 22 मई की रात वह ड्यूटी पूरी करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। पाकबड़ा क्षेत्र में गिन्नौर द माफी गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया था। आरोपियों ने लोहे की राड और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद बदमाश गुरविंदर की चेन और कड़ा लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पाकबड़ा पुलिस और एसओजी बदमाशों की तलाश में जुटी थी। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि इस घटना में कुंदरकी थानाक्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी अशोक और उसके साथी का नाम सामने आया था। पुलिस को शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे पाकबड़ा क्षेत्र में उमरी सब्जी पुर गांव के जंगल में बदमाश के होने की सूचना मिली। पाकबड़ा पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी बदमाश ने अपना नाम अशोक बताया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से भाग गया। उसने 22 मई को घर लौट रहे गार्ड के साथ में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों की घेराबंदी में एक सिपाही मनीष भी सड़क पर गिरने से घायल हो गया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed