फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Police hesitated take action against block pramukh husband Prabhakar, direct fight with Anuj

भाजपा नेता हत्या: ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर पर कार्रवाई करने से ठिठके पुलिस के कदम, अनुज से थी सीधी लड़ाई

Thu, 24 Aug 2023 11:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 11:38 AM IST
सार

भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने के मुख्य आरोपी असमोली ब्लॉक की प्रमुख के पति प्रभाकर चौधरी को पुलिस नहीं पकड़ पा रही है। बताया जाता है कि उसकी अनुज से सीधी लड़ाई थी। इसी चक्कर में भाजपा नेता की जान चली गई थी। 

विज्ञापन
Moradabad: Police hesitated take action against block pramukh husband Prabhakar, direct fight with Anuj
अनुज चौधरी के शूटरों को गिरफ्तार करने के बाद मुरादाबाद पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्याकांड की साजिश रचने में मुख्य भूमिका निभाने वाले असमोली ब्लॉक की प्रमुख के पति प्रभाकर चौधरी पर कार्रवाई करने से पुलिस के कदम अचानक ठिठक गए। नामजद किए गए तीन आरोपी और तीन शूटर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


फरार क्लर्क अमित पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। लेकिन प्रभाकर चौधरी की न तो गिरफ्तारी की गई और न ही उस पर इनाम घोषित हुआ। भाजपा नेता अनुज चौधरी की सीधी लड़ाई प्रभाकर चौधरी से थी। असमोली ब्लॉक में अनुज चौधरी बार-बार अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


जिससे प्रभाकर को आर्थिक और राजनीति दोनों नुकसान उठाने पड़ रहे थे। इतना ही नहीं कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए थे। इसी माह अनुज चौधरी की तैयारी अविश्वास प्रस्ताव लाने की थी। उसने दावा किया था कि 100 सदस्य उसके संपर्क में हैं।

16 अगस्त को अनिकेत, नीरज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अफसरों ने दावा किया था कि प्रभाकर चौधरी साजिश में शामिल रहा है। उसे डर सताने लगा था कि ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी उसके परिवार से छीन जाएगी।

 

इसी रंजिश में सुपारी देकर ब्लॉक प्रमुख और उसके बेटे समेत अन्यों ने साजिश रचकर हत्या कराई थी लेकिन मंगलवार को मुठभेड़ के पुलिस की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट से प्रभाकर चौधरी का नाम गायब कर दिया गया।

फरार अमित पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है लेकिन प्रभाकर चौधरी पर पुलिस मेहरबानी बरत रही है। मुख्य साजिशकर्ता होने के बावजूद अब तक इनाम घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बाहुबली का करीबी रहा है प्रभाकर, अब भाजपा नेताओं के संपर्क में

प्रभाकर चौधरी ने मुरादाबाद मंडल के एक बाहुबली की छत्रछाया में राजनीति सीखी थी। असमोली ब्लॉक पर भाजपा से टिकट नहीं मिला तो पत्नी को निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतार दिया था।

तब भाजपा समर्थित अनुज चौधरी को दस मतों के अंतर से चुनाव हराकर पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने में प्रभाकर चौधरी सफल रहा था। इसके बाद कुर्सी बचाने के चक्कर में प्रभाकर पत्नी, बेटे के साथ भाजपा में शामिल हो गया था। अब भाजपा के कई नेताओं से उसके अच्छे संपर्क हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed