फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: People are liking water from Rajasthani pitcher, more demand for designer and tap pitchers

Moradabad: लोगों को भा रहा राजस्थानी घड़े का पानी, डिजाइनर और टोटी वाले घड़ों की इस बार बाजार में अधिक मांग

Mon, 06 May 2024 11:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 11:02 AM IST
सार

मुरादाबाद में गर्मी के बढ़ने के साथ घड़ाें की मांग भी तेज हो रही है। इस बार बाजार में टोटी वाले मटकों की मांग ज्यादा है। शहर में 250 रुपये से लेकर 600 तक घड़े बिक रहे हैं।

विज्ञापन
Moradabad: People are liking water from Rajasthani pitcher, more demand for designer and tap pitchers
बाजार में बिक रहे घड़े। - फोटो : संवाद

विस्तार

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे मिट्टी के घड़े के दाम भी बढ़ रहे हैं। पिछले पांच साल में घड़े के दाम 80 रुपये से बढ़कर 300 रुपये तक पहुंच गए हैं। अब मध्यम वर्गीय लोगों को घड़े खरीदने के लिए सोचना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शहर में 250 रुपये से लेकर 600 रुपये तक मिट्टी के घड़े बिक रहे हैं। इसमें भी विभिन्न प्रकार के हैं। राजस्थान के घड़े 300 रुपये में बिक रहे हैं। घड़े का पानी पीना फायदेमंद होता है।
विज्ञापन


जिससे लोग इसको खरीदना पसंद करते हैं। गर्मी में घड़ा, सुराही और लंबा पॉट लोगों को खूब रास आते हैं। महंगाई बढ़ने से इसके दाम में भी इजाफा हुआ है। जो मिट्टी का घड़ा पांच साल पहले 80 रुपये में मिलता था, वो अब तीन सौ रुपये में बिक रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भी जिस घड़े के ऊपर डिजाइन किया गया है। उसके दाम चार सौ रुपये हैं। पहले मटकों में टोटी नहीं लगी होती थी। जिससे उसके दाम कम रहते थे। जब से टोटी वाले आए हैं, उसके दाम बढ़ गए हैं।

ई-कॉमर्स कंपनियों पर एक हजार से दो हजार रुपये में बिक रहे मटके 

घड़ों की मांग इतनी बढ़ी कि अब ई-कॉमर्स कंपनियां भी ऑनलाइन बेच रही हैं। ऑनलाइन खरीदने पर कंपनी को एक हजार से तीन हजार रुपये के भुगतान करने पड़ते हैं। जबकि दुकानों से खरीदने पर पांच सौ रुपये में अच्छे मटके मिल जाते हैं। 

मटके और मिट्टी के बोतल के दाम आसमान पर 

मिट्टी से बने पानी के बोतल 150 रुपये से लेकर तीन सौ रुपये में बिक रहे हैं। पांच लीटर वाले मटके दो सौ रुपये में बिक रहे हैं। वहीं दस से 15 लीटर वाले मटके चार सौ से पांच सौ रुपये में बिक रहे हैं। इसमें लंबा पॉट मटका सबसे महंगा है। जिसका दाम चार सौ रुपये से शुरू है। आठ सौ रुपये तक बिक रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed