फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Pakistani woman's name in Pakbada's voter list, revealed in investigation

Moradabad: पाकबड़ा की वोटर लिस्ट में पाकिस्तानी महिला का नाम, जांच में खुलासा हुआ तो काटा गया

Sun, 13 Nov 2022 11:25 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 13 Nov 2022 11:25 AM IST
सार

नगर पंचायत की वोटर लिस्ट में पाकिस्तानी महिला का नाम सामने आने के बाद आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। काफी संख्या में लोग वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के लिए जिला प्रशासन के सिस्टम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

विज्ञापन
Moradabad: Pakistani woman's name in Pakbada's voter list, revealed in investigation
वोटर लिस्ट में पाकिस्तानी महिला का नाम - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

पाकबड़ा नगर पंचायत की वोटर लिस्ट में एक पाकिस्तानी महिला का नाम आने पर राजनीति गरमा गई है। जांच में पता चला है कि पाकबड़ा के एक व्यक्ति ने सात साल पहले पाकिस्तानी महिला से शादी की थी। अधिकारियों से महिला के पति ने अपनी पत्नी का नाम कटवाने की गुहार लगाई। महिला का नाम काटा गया लेकिन इस मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन


नगर पंचायत की वोटर लिस्ट में पाकिस्तानी महिला का नाम सामने आने के बाद आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। काफी संख्या में लोग वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के लिए जिला प्रशासन के सिस्टम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पाकबड़ा चेयरमैन खेमवती ने डीएम से शिकायत कर सभी वोटर लिस्ट के सत्यापन की मांग की थी। इसके बाद डीएम ने एसडीएम को वोटर सूचियों के सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को थाना परिसर में सत्यापन के समय वोटर लिस्ट में एक पाकिस्तानी महिला का नाम सामने आ गया।
विज्ञापन


चेयरमैन प्रतिनिधि रिंकू गोस्वामी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पैसे के दम पर कर्मचारियों से साठगांठ कर वोटर लिस्ट में दूसरे क्षेत्र के लोगों का नाम जुड़वा रहे हैं। कुछ वोटों को डबल बनाया गया है। बीएलओ के सुपरवाइजर रईसुददीन ने बताया कि इस महिला का नाम पुरानी सूची से चला आ रहा है। सत्यापन के दौरान महिला के पति ने आकर बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले पाकिस्तानी महिला के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि यह वोट काफी समय से बना हुआ था। जांच के दौरान इस वोट को काट दिया गया है। एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला का नाम वोटर लिस्ट में काफी समय से था। महिला के पति ने खुद थाने में आकर वोट को काटने का अनुरोध किया है। महिला पाकिस्तानी है या नही, इसकी जांच कराई जाएगी। वोटर लिस्ट का सत्यापन कराया जाएगा।


चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी याकूब मालिक ने आरोप लगाया कि सत्यापन कार्य में भेदभाव किया जा रहा है। बसपा नेता गुलशेर सैफी ने कहा कि कुछ लोग सरकारी कर्मचारियों को दबाव में लेकर अपना काम करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed