{"_id":"606b701a8ebc3e592e0eaf6e","slug":"moradabad-on-second-place-in-pollution-city-news-mbd385366410","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में मुरादाबाद का दूसरा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में मुरादाबाद का दूसरा नंबर
विज्ञापन
मुरादाबाद। देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में सोमवार रात मुरादाबाद का दूसरा स्थान दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई 325 वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि इस बदलाव का कारण समझ से परे है। एक-दो दिन यदि यही स्थिति रही तो कारणों का पता लगवाया जाएगा।
सोमवार रात आठ बजे मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 325 दर्ज किया गया। इसमें पीएम 10 का अधिकतम स्तर 434 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 411 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और कार्बन मोनो आक्साइड का अधिकतम स्तर 114 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार स्वास्थ्य के हिसाब से पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 60 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर होना चाहिए, लेकिन यह मानक से करीब सात गुना अधिक है। देश में सबसे अधिक प्रदूषण का स्तर सिंगरौली का 351 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
आसपास के जनपदों में 250 से कम रहा एक्यूआई
सोमवार को गाजियाबाद के 253 एक्यूआई को छोड़कर मुरादाबाद के आस-पास के जनपदों का एक्यूआई 250 से कम रहा। मेरठ का 232, मुजफ्फरनगर का 194, बुलंदशहर का 229 और दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 202 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। मुरादाबाद का एक्यूआई अप्रैल माह के पांच दिनों में सोमवार को सबसे अधिक दर्ज किया गया है। एक अप्रैल को दो सौ, दो अप्रैल को 191, तीन अप्रैल को 151 और चार अप्रैल को 191 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हवा भी सामान्य से चार गुना अधिक
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस, सुबह की आर्द्रता 58 फीसदी और शाम की 37 फीसदी दर्ज की गई। सोमवार को हवा की गति भी सामान्य से चार गुना अधिक रही। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को हवा पश्चिम दिशा से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली है।
मौसम साफ हो गया है। इतना अधिक प्रदूषण का स्तर अभी नहीं होना चाहिए, क्योंकि हवा की गति भी सामान्य से अधिक है। एकाएक प्रदूषण बढ़ने का कारण समझ में नहीं आया है। एक-दो दिन यदि यही स्थिति रही तो इसका आकलन किया जाएगा।
- विकास मिश्र, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड