फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: On death anniversary of Ramabai, another picture of Savitribai Phule was put up

Moradabad: वाह रे सपाई... पुण्यतिथि रमाबाई की और तस्वीर सावित्रीबाई फुले की लगाई, फोटो वायरल तो देने लगे सफाई

Tue, 28 May 2024 10:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 May 2024 10:42 AM IST
सार

सपा कार्यकर्ताओं ने रमाबाई आंबेडकर की पुण्यतिथि पर सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दिया। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में दिख रहा है कि सपा की लोकसभा प्रत्याशी रुचि वीरा भी इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन
Moradabad: On death anniversary of Ramabai, another picture of Savitribai Phule was put up
सपा के जिला कार्यालय पर सावित्रीबाई फुले की फोटो पर माल्यार्पण करतीं रुचिवीर - फोटो : संवाद

विस्तार

अब इसे समाजवादियों की भूल कहें या अज्ञानता। सपा कार्यालय पर सोमवार को हुई बैठक में रमाबाई आंबेडकर की पुण्यतिथि पर सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर सपाइयों ने माल्यार्पण कर दिया। सपा की लोकसभा प्रत्याशी के माल्यार्पण करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


हालांकि, कार्यक्रम के बाद गलती का अहसास होने पर सपाइयों ने इसे मानवीय चूक बताया। सोमवार को सपा जिला कार्यालय पर बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और सपा प्रत्याशी रुचिवीरा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


साथ ही सपा नेताओंं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इसके बाद सपाइयोंं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पत्नी रमाबाई आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। हालांकि, सपा नेताओं ने रमाबाई आंबेडकर की जगह सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर ही माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मना ली, जबकि सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि 10 मार्च को मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हाल तब हुआ जब तस्वीर पर अंग्रेजी में साफ-साफ शब्दों में सावित्रीबाई फुले का नाम लिखा हुआ था। न तो किसी सपाई ने तस्वीर देखी और न उस पर लिखे नाम को पढ़ने की जहमत उठाई। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में मुरादाबाद लोकसभा सीट से पार्टी की प्रत्याशी रुचिवीरा बाकायदा सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए दिख रही हैं। 

फोटो वायरल होने के बाद सपा की ओर से बैठक की खबर तो जारी की गई, लेकिन इसमें पुण्यतिथि का कोई जिक्र नहीं किया गया। वहीं इस मामले में सपा नेता कुछ भी बोलने से बचते रहे। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि भूल से पार्टी के लोगों ने ऐसा कर दिया।

सावित्रीबाई फुले

जन्म : 03 जनवरी 1831
निधन : 10 मार्च 1897

रमाबाई आंबेडकर

जन्म : 7 फरवरी 1898
निधन : 27 मई 1935

एजेंटों को मतगणना का पाठ पढ़ाया

समाजवादी पार्टी ने मतगणना की तैयारी के लिए एजेंटों को सही ढंग से गणना कराने का पाठ पढ़ाया। बताया कि किस प्रकार सही ढंग से मतगणना कराई जाएगी। सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव के मतगणना एजेंटों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मतगणना चार जून को मंडी में होगी। इस दौरान मतगणना में पार्टी के एजेंट पूरी सतर्कता से काम करेंगे। दावा किया कि इस बार गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। मतगणना के दौरान एजेंट अपनी सीट छोड़कर कहीं नहीं घूमेंगे। सतर्कता से कार्य करेंगे।  



शक होने पर तत्काल सूचना वरिष्ठ नेताओं को देंगे। लोकसभा प्रत्याशी रुचिवीरा ने सभी के प्रति आभार जताया। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, विजयवीर सिंह यादव, नाजिम हुसैन, गौरव चौहान, कुलदीप तुरैहा, मनीष जाटव, महेंद्रपाल सिंह, फुरकान आली, विक्रम सिंह यादव, मनोज चौधरी, बद्दू खान, रईस आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed