{"_id":"6004a6858ebc3e30ba2114d5","slug":"moradabad-on-13-place-in-corona-vaccination-city-news-mbd376494040","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में मुरादाबाद प्रदेश के 56 जिलों से आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में मुरादाबाद प्रदेश के 56 जिलों से आगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना से चल रही 11 महीने की लड़ाई में सुरक्षा कवच के लिए शनिवार को हुए टीकाकरण में मुरादाबाद प्रदेश के 56 जिलों से आगे रहा। पीतलनगरी में लक्ष्य के सापेक्ष अस्सी फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए, जो प्रदेश के 56 जिलों से अधिक है। राजधानी लखनऊ समेत सूबे 56 जिलों में मुरादाबाद से कम टीकाकरण हुआ। प्रदेश में मुरादाबाद का तेरहवां स्थान रहा।
शनिवार को जिले के चार सरकारी और दो निजी अस्पतालों में 600 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जानी थी। इसके लिए 36 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पीएम मोदी के संबोधन के बाद शुरू हुआ टीकाकरण शाम पांच तक चला। जिले में 600 के सापेक्ष 479 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया, जो औसत का अस्सी फीसदी है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, बनारस समेत प्रदेश के 56 जिलों में अस्सी प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ। हालांकि प्रदेश केे बारह जिले टीकाकरण में मुरादाबाद से आगे रहे। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि टीकाकरण को लेकर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश में 71 फीसदी टीकाकरण
मुरादाबाद। शनिवार को प्रदेश के 317 केंद्रों पर 31700 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जानी थी। लक्ष्य के सापेक्ष सूबे में 71 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। केंद्रों पर 22,643 हेल्थ केयर वर्कर टीका कराने पहुंचे।
विज्ञापन
टीकाकरण टॉप थ्री डिस्ट्रिक
- सिद्धार्थनगर : 99 प्रतिशत
- बागपत : 96 प्रतिशत
- गौतम बुद्धनगर : 95 प्रतिशत
टीकाकरण के फीसड्डी तीन जिले
- चित्रकूट : 41 प्रतिशत
- फिरोजाबाद : 43 प्रतिशत
- महाराजगंज : 47 प्रतिशत