फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Obscene photos teacher were made viral, both students class 9th were suspended

मुरादाबाद में शर्मनाक हरकत: शिक्षिका के अश्लील फोटो किए तैयार... कर दिए वायरल, नाैंवी के दोनों छात्र निलंबित

Sun, 29 Sep 2024 10:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 10:41 AM IST
सार

सिविल लाइंस स्थिति नामी स्कूल में पढ़ने वाले नाैंवी के छात्रों ने शिक्षिका के अश्लील फोटो तैयार कर लिए। इसके बाद इसे वायरल कर दिया गया। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और अन्य को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। घटना के बाद शिक्षिका मानसिक ताैर पर परेशान है।

विज्ञापन
Moradabad: Obscene photos teacher were made viral, both students class 9th were suspended
एआई तकनीक। - फोटो : free pic

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक नामी स्कूल की शिक्षिका के एआई (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस) से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने के आरोपी दोनों छात्रों को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए स्कूल की ओर से पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है। प्रभारी प्रधानाचार्य का कहना है कि समिति सोमवार को रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन

कक्षा नौ के दो छात्रों ने एक शिक्षिका के एआई से अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप पर वायरल कर दिए। घटना की जानकारी भी कक्षा के ही एक छात्र ने शिक्षिका को दी थी। 25 सितंबर को छात्र ने शिक्षिका को बताया कि दूसरे ग्रुप के छात्रों ने उनके अश्लील फोटो बना लिए हैं। शिक्षिका ने मामले की जानकारी प्रधानाचार्य को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने जब आरोपी छात्रों को फटकार लगाई तो उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी दोनों छात्रों ने बताया कि उन्होंने इस ग्रुप को अगस्त में बनाया था। इस ग्रुप में कक्षा के ही 14 अन्य छात्रों को भी जोड़ लिया था।

पढ़ाई के बहाने अभिभावकों से फोन लेकर छात्र इस ग्रुप में अश्लील चैटिंग करने के अलावा फोटो भी बनाते थे। पूछताछ में छात्रों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अन्य छात्राओं और शिक्षिकाओं के भी अश्लील फोटो बनाए थे, लेकिन बाद में डिलीट कर दिए।

विज्ञापन

अभिभावकों के फोन का करते थे इस्तेमाल

स्कूल पहुंचे आरोपी छात्रों के अभिभावकों को घटना के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि उनके बच्चों के पास कोई फोन नहीं है। ऐसे में वह इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सकते। शिक्षकों ने जब छात्रों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि स्कूल कार्य करने के बहाने अभिभावकों का फोन लेते थे और रात नौ बजे सभी छात्र उस ग्रुप से जुड़ते थे। शिक्षकों ने अपने सामने जब ऑनलाइन ग्रुप खुलवाया तो उसमें शिक्षिका के बनाए फोटो सबके सामने आ गए।

अन्य छात्रों की भूमिका की जांच करेगी समिति

घटना की जांच के लिए स्कूल की ओर से पांच सदस्यीय आंतरिक समिति बनाई गई। यह समिति घटना में अन्य छात्रों की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि यह बात भी सामने आ रही है कि फोटो वायरल करने में अन्य छात्र भी शामिल रहे हैं। इसलिए समिति विस्तारपूर्वक जांच कर सोमवार को अपनी रिपोर्ट प्रधानाचार्य को साैंपेगी। उसके बाद अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

आरोपी दोनों छात्रों को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है। अभिभावकों और बच्चों की काउंसिलिंग करवाई जा रही है। इसके लिए छोटे-छोटे ग्रुप बनाए गए हैं और उसी के हिसाब से अभिभावकों को बुलाया है। काउंसिलिंग के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। आगे की कार्रवाई आंतरिक समिति की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। - प्रभारी प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed