फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Obscene photos of girlfriend went viral, Panchayat got both them married

मुरादाबाद: प्रेमिका से अनबन पर अश्लील फोटो कर दिए वायरल, पंचायत ने मौके पर ही दोनों का करवाया निकाह

Thu, 14 Sep 2023 02:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 02:50 PM IST
सार

युवती की अश्लील तस्वीरों के वायरल होने की जानकारी पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से पंचायत बैठी। इसमें फैसला लिया गया कि लड़के को तुरंत लड़की से शादी करनी होगी। इसके बाद काजी को बुलाकर दोनों का निकाह करवा दिया गया। 

विज्ञापन
Moradabad: Obscene photos of girlfriend went viral, Panchayat got both them married
मुुरादबााद में करवाया प्रेमी-प्रमिका का निकाह(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पाकबड़ा निवासी एक युवक ने विवाद होने पर अपनी प्रेमिका के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती के परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। तब दोनों पक्षों की पंचायत बैठी और युवक का प्रेमिका से निकाह करा दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का काफी समय से मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध चल रहे थे।

विज्ञापन


प्रेमी युगल में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के अश्लील सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फोटो वायरल होते ही युवती के रिश्तेदारों के पास पहुंच गया। रिश्तेदारों ने युवती के परिजनों को इस मामले की जानकारी दी। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने प्रेमी के परिजनों को थाने बुला लिया। उसके बाद गांव में पंचायत बैठी। पंचायत ने अपना फरमान सुनते हुए कहा की दोनों का निकाह करा दिया जाए। दोनों के परिजन सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद गांव में काजी को बुलाकर प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ गई नवविवाहिता

 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसके ससुर ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें ससुर ने बताया कि उसके बेटे की शादी नागफनी निवासी युवती के साथ की थी। युवती के पहले से ही मोहल्ले में रहने वाले युवक से संबंध थे।



11 सितंबर को बहू घर से बाजार जाने की बात कह निकली थी लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed