फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Obscene photo and video sent girl student, threat acid attack protests

Moradabad : छात्रा को भेजी अश्लील फोटो और वीडियो, विरोध करने पर एसिड अटैक की धमकी, पुलिस मनचले की तलाश में

Mon, 14 Aug 2023 12:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:44 AM IST
सार

करूला क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के मोबाइल पर अनजान युवक अश्लील मैसेज भेज रहा है। युवक उसकी बेटी के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे चुका है।

विज्ञापन
Moradabad: Obscene photo and video sent girl student, threat acid attack protests
महिला को भेजे अश्लील फोटो

विस्तार

मुरादाबाद की छात्रा की शिकायत पर कटघर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि युवक छात्रा को अश्लील मैसेज ओर वीडियो भेजता है। विरोध करने पर तेजाब से अटैक करने की धमकी देता है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


करूला क्षेत्र की रहनेवाली 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने कटघर थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। बताया है कि दो माह से उसकी बेटी के मोबाइल पर अनजान नंबर से अश्लील मैसेज भेज रहा है। चैट कर युवक उसकी बेटी के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे चुका है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। थानाप्रभारी कटघर राजेश सोलंकी ने बताया कि धमकी और मैसेज भेजने वाला आरोपी कटघर के इलाके के रहमत नगर छप्पर वाली मस्जिद निवासी आरोपी युवक समीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल जाते समय किशोरी पर तेजाब डालने की धमकी देता रहता हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

युवती के साथ दुष्कर्म, आठ के खिलाफ केस दर्ज

कोर्ट के आदेश पर मझोला पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मझोला क्षेत्र की रहने वाली युवती कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि आरोपी शनि सागर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।



मुंह खोलने पर उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं आते जाते समय आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ भी करता हैं। पीड़िता ने इस मामले में उसके परिवार वालों से शिकायत की थी लेकिन परिवार के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शनि सागर और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed