फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Non bailable warrant issued against actress Jayaprada, Azam Khan and SP MP ST Hasan are accused

Moradabad: अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, आजम खां और सपा सांसद एसटी हसन भी हैं आरोपी

Thu, 14 Dec 2023 08:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 08:19 AM IST
सार

वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी।

विज्ञापन
Moradabad: Non bailable warrant issued against actress Jayaprada, Azam Khan and SP MP ST Hasan are accused
जनसभा को संबोधित करतीं जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभद्र टिप्पणी मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा बुधवार को भी बयान देने के लिए कोर्ट में पेश नहीं हुईं। जिस कारण अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए मुकदमे की सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि बुधवार को इस मामले में जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने थे लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई।

अदालत ने जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। अब इस मामले में 20 दिसंबर को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed