फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Staff of CHC Bilari missing from duty, head teacher suspended

Moradabad News: ड्यूटी से गायब रहा सीएचसी बिलारी का स्टाफ, स्कूल बंद मिलने पर प्रधान अध्यापिका निलंबित

Sun, 08 Sep 2024 10:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 10:02 AM IST
सार

निरीक्षण के दाैरान बिलारी सीएचसी का स्टाफ ड्यूटी से गायब रहा। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। दूसरी तरफ लापरवाही बतरने पर शिक्षिका को विभाग ने निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad News: Staff of CHC Bilari missing from duty, head teacher suspended
प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलारी पर शनिवार को डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण में स्टॉफ ड्यूटी से अनुपस्थित मिला। इसके अलावा एएनएम के पास जांच में उपयोग होने वाले जरूरी उपकरण भी नहीं पाए गए। अधिकारी का कहना है कि मामले की रिपोर्ट सीएमओ को दे दी गई है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका की जांच की गई तो पता चला कि वार्ड बॉय आयुष कुमार चार से सात सितंबर तक, वार्डबॉय राजेश शर्मा छह सितंबर और वार्ड आया प्रीति भटनागर सात सितंबर, ब्लॉक लेखा प्रबंधक आलोक शर्मा सात सितंबर को अनुपस्थित रहे हैं।

विज्ञापन


यहां पर कोल्ड चेन के निरीक्षण में वह सही पाई गई। इसके अलावा सादिकपुर कलीजपुर में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया तो एएनएम लक्ष्मी उपस्थित पाई गईं। एक लाभार्थी अपने दो माह के बच्चे को टीकाकरण के लिए लाई थी। उसने बताया कि बच्चे का जन्म नौ जुलाई को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर एएनएम ने पिछला सत्र तीन अगस्त को आयोजित करना बताया, लेकिन उस दिन की ड्यूलिस्ट में बच्चे का नाम नहीं था। एएनएम लक्ष्मी का सर्वे अपूर्ण पाया गया। एएनएम के पास बीपी उपकरण, स्टेथोस्कोप, वजन तौलने की मशीन, हीमोग्लोबिन किट नहीं पाई गई।

डॉ. संजीव बेलवाल ने कहा कि पूछने पर एएनएम ने बताया कि बीपीएम द्वारा बीपी उपकरण स्वयं खरीदने को कहा है, जबकि लॉजिस्टक आदि की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की होती है। डिप्टी सीएमओ ने गांव सादिकपुर में ग्राम प्रधान मुकेश के अलावा डिप्थीरिया से जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात की।

प्रधान अध्यापिका ने समय से पहले ही बंद कर दिया स्कूल 

प्राथमिक विद्यालय वीरपुर निर्धारित समय से पहले बंद मिलने पर प्रधान अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। जबकि दो सहायक अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही दो शिक्षामित्रों के मानदेय पर रोक दिया गया है। बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि विद्यालय को समय से पहले बंद करने की अक्सर शिकायत मिलती थी।

इसकी शिकायत सीडीओ के पास भी पहुंची थी। उन्हाेंने बीडीओ भगतपुर टांडा को मामले की जांच सौंपी। शुक्रवार को बीडीओ जब शिकायत की सत्यता की जांच करने के लिए विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय दोपहर एक बजकर दस मिनट पर बंद मिला। इसकी रिपोर्ट उन्होंने अधिकारियों को दी।



बीएसए का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान अध्यापिका आदाब आजमी को निलंबित किया गया है। जबकि दो सहायक अध्यापक राजवीर सिंह और सुमित को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं शिक्षामित्र कविता और अंशु का अगले आदेशों तक मानदेय रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed