फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Municipal Corporation's encroachment removal campaign started, traders expressed protest

Moradabad News: नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, व्यापारियों का जताया विरोध

Mon, 13 Jan 2025 05:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 05:04 PM IST
सार

मुरादाबाद में नगर निगम ने सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया, जिसमें जीएमडी रोड पर बुलडोजर लेकर कार्रवाई की गई। व्यापारियों ने विरोध जताते हुए मोहलत मांगी, लेकिन निगम ने सख्ती से पांच फरवरी तक अभियान चलाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Moradabad News: Municipal Corporation's encroachment removal campaign started, traders expressed protest
मुरादाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दाैरान कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद नगर निगम की टीम ने सोमवार को जीएमडी रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर अभियान शुरू किया। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध जताते हुए मोहलत मांगी। व्यापारियों ने नगर निगम अधिकारियों से आग्रह किया कि उन्हें खुद से अतिक्रमण हटाने का समय दिया जाए। 

विज्ञापन


दो दिन पहले व्यापारियों ने नगर निगम के अभियान के खिलाफ बाजार बंद कर प्रदर्शन किया था। उस समय नगर निगम ने इस क्षेत्र में पुनः नापजोख कराने का आश्वासन दिया था। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान की टाउनहॉल से लेकर अमरोहा गेट तक चलाने की है। इसके लिए प्रवर्तन दल और नगर निगम की टीम ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


इससे पहले स्थानीय दुकानदारों को कई बार अनाउंसमेंट के माध्यम से कार्रवाई की सूचना दी गई थी। अभियान के दौरान सड़क और साइड पटरी पर अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों और भवन स्वामियों पर जुर्माना लगाया जाएगा और उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम का यह अभियान पांच फरवरी तक कोतवाली, सिविल लाइंस, कटघर और मझोला थानों के बाजारों में चलेगा। शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण अभियान में देरी हुई, जबकि शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया था। अभियान के पहले ही दिन जीएमडी रोड पर व्यापारियों ने लामबंद होकर विरोध दर्ज कराया।


उनका कहना है कि वे खुद अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए। नगर निगम अधिकारियों और व्यापारियों के बीच इस मामले में अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी है। नगर निगम का कहना है कि अतिक्रमण मुक्त अभियान को हर हाल में पूरा किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed