फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News Man died in road accident in Pakbra police station area

Moradabad Accident: डंपर ने राजमिस्त्री को कुचला, गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा, डेढ़ घंटे हाईवे पर लगाया जाम

Sun, 17 Jul 2022 02:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Jul 2022 02:09 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पाकबड़ा क्षेत्र में डंपर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। उन्हें समझाकर शांत जाम खुलवा दिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
Moradabad News Man died in road accident in Pakbra police station area
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत गांव के सामने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गलत साइड से आए डंपर ने राजमिस्त्री को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिटाई से गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले राज मिस्त्री हरिओम सिंह (36) पाकबड़ा के लोधीपुर गांव निवासी थे। हरिओम के परिवार में पत्नी रूपकली, पांच बेटियां सिया, अंशिका, वंशिका, प्रियांशी, गुंजन और दो बेटे निखिल और वंश हैं। बताया जा रहा है कि हरिओम शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुरादाबाद से अपने घर लौट रहे थे। वह गांव के सामने टैंपो से उतरे और सड़क पार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रांग साइड से डंपर आ गया जिसके चालक ने हरिओम को कुचल दिया। इस हादसे में हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डंपर की चपेट में आकर लोधीपुर निवासी टिंकू भी चोटिल हो गया। डंपर छोड़कर भाग रहे चालक रनवीर सिंह निवासी टांडा बादली जनपद रामपुर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। पिटाई से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को पब्लिक से बचाकर हिरासत में लेकर जिला अस्पताल भिजयावा। इसके बाद लोगों ने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जाम लग गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलन पर पाकबड़ा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझाकर जाम खुलने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने परिवार को मुआवजा और डंपर मालिक को मौके पर बुलवाने की मांग की। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और एसपी यातायात अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया और आश्वासन दिया है कि चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिवार को मुआवजे के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद लोग मान गए और डेढ़ घंटे बाद दस बजे लोग हाईवे से हट गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed