फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News Iqrar married the girl pretending to be Raj, then forced her to change her religion

UP: 'जबरन मांस खिलाया, सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन...', इकरार ने राज ठाकुर बन की शादी; झकझोर देगा ये केस

Tue, 06 May 2025 02:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 May 2025 02:45 AM IST
सार

महिला का आरोप है कि इकरार नाम के युवक ने उससे राज ठाकुर बनकर शादी की। उसने खुद को हिंदू बताकर धोखे से शादी की। आरोपी और उसके परिजन इस्लाम धर्म कुबूल करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने बंधक बनाकर मीट खाने का दबाव बनाया। आरोपी के भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Moradabad News Iqrar married the girl pretending to be Raj, then forced her to change her religion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एसएसपी से शिकायत करते हुए युवक पर झूठ बोलकर शादी करने, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि मना करने पर आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर जबरन मांस खिलाया। आरोपी के भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसपी ने मझोला पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

थाना मझोला क्षेत्र की रहने वाली महिला सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायतपत्री देते हुए बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे भी हैं। 2022 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने अपना नाम राज ठाकुर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने सहानुभूति जताते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा तो बच्चों के भविष्य को देखते हुए उसने शादी कर ली। इसके बाद युवक उसे लेकर किराये के मकान में रहने लगा। काफी दबाव बनाने पर वह अपने गांव भोजपुर के पीपलसाना लेकर गया। वहां जाकर महिला को पता चला कि युवक मुस्लिम है और उसका असली नाम इकरार है। उसने खुद को हिंदू बताकर धोखे से शादी की।

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके परिजन इस्लाम धर्म कुबूल करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने बंधक बनाकर मीट खाने का दबाव बनाया। आरोपी के भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चों के सिर पर तमंचा तान दिया। इसकी शिकायत मझोला पुलिस से की तो पुलिस ने सिर्फ दहेज प्रताड़ना और मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज किया।

पीड़िता के साथ पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एसएसपी से आरोपी और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पीड़िता ने पहले ही दहेज प्रताड़ना का केस मझोला थाने में दर्ज कराया था। अब एक अन्य प्रार्थनापत्र दिया है। महिला की शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: मातम में बदलीं खुशियां, सराफ ने पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली, 14 दिन पहले ही घर आई थी नन्ही परी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed